---Advertisement---

Viral Video: पूल के अंदर हसीना ने दिखाए डंबल वर्कआउट के मूव्स, हैरत में पड़ गए सोशल मीडिया यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुल के अंदर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही है। इसे देखने के बाद आप भी अपने दांतों तले उंगली चला लेंगे और शायद आपको आंखों पर भरोसा भी ना हो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 5:15 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में वायरल होने के लिए कभी-कभी लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होती है। कभी-कभी स्क्रोल करते हुए एक ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जिस पर आपकी निगाहें अटक जाती है और सांस थम जाती है। आजकल वायरल होने के लिए लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और निश्चित तौर पर आपकी निगाहें अटक जाएगी। आपने स्विमिंग वीडियो तो कई देखे होंगे लेकिन दावा है कि इस तरह के नजारे आपने शायद नहीं देखे होंगे।

डंबल उठाकर लोगों को हैरान कर गई यह लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हसीना पानी के अंदर स्टंट दिखाती हुई नजर आ रही है। हाथ में डंबल लेकर वह जिस तरह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही है। वह किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इस तरह के स्टंट करना वाकई काफी मुश्किल काम है लेकिन यह महिला पानी के अंदर जिस तरह डंबल के साथ एक्सरसाइज कर रही हैं वह वाकई किसी के भी पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। कुछ लोग महिला की साहस की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो को मिल रहे खूब व्यूज

वीडियो में महिला पुल के अंदर जाती हैं और वहां भारी भरकम डंबल को उठा लेती हैं। वहीं बाद में वह पानी के अंदर ही छलांग लगाती हुई नजर आती है। इस दौरान वह एक छोर से दूसरे छोर तक भी जाती हैं। वहीं वह जिस तरह डंबल उठाने के लिए स्विम कर रही है वह काबिले तारीफ है। डंबल उठाकर वह पूल के अंदर ही चलने लगती है और उनका कॉन्फिडेंस और एनर्जी देखने लायक है। इस वीडियो को 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे Enezator एक्स चैनल से शेयर किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 26, 2026