---Advertisement---

Viral Video: भयंकर! शराब की तलब ने शख्स को बनाया कातिल, बार में घुसकर DJ पर चलाई गोली

खुलेआम शख्स ने डीजे पर ताना बंदूक, किया कुछ ऐसा जिसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2024 5:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शराब पीने की लत बुरी होती है और कहा जाता है कि एक बार अगर यह लग जाए तो इसे छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को शराब की कुछ इस तरह तलब जागी की वह मर्डर करने पर भी मजबूर हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे रांची का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक शख्स बार में पहुंचकर पहले शराब की मांग की और फिर न मिलने पर कुछ ऐसा कर बैठा जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आइए देखते हैं यह वीडियो और जानते हैं पूरी खबर।

शख्स ने की शराब की मांग

इस पूरी घटना की बात करें तो बताया जा रहा है कि एक्सट्रीम बार में एक शख्स अपने चार साथियों के साथ घुसा। इस दौरान उसने शराब की मांग की लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि बार बंद हो चुका है जिसके बाद उसकी बहस हुई। ऐसे में एक शख्स ने तुरंत गोली निकाल कर वहां मौजूद डीजे को अपने निशाने पर ले लिया और उसका काम तमाम कर दिया। जी हां, सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे वह इस पूरी घटना को अंजाम देता है।

गोली चलाकर भागा शख्स

वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स पहले बार में घुसता है और इस दौरान वह अपने चेहरे पर टीशर्ट को ऊपर तक चढ़ा कर रखा है। वहीं डीजे को देखने के बाद वह उस पर गोली चला देता है। फिर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है। इस पूरी घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है और इसे रांची का बताया है। कहा गया कि डीजे को गोली लगने के बाद वहां बेहोश हो जाता है जिसके बाद उसे आनन फानन में रिम्स अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन वहां डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाते हैं फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आरोपी की खोज की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026