---Advertisement---

Viral Video: Tejashwi Yadav क्या ऐसे बदलेंगे बिहार का रुख? बेलागंज में ओसामा समर्थकों ने चलाए लात-घूंसे; वीडियो देख हैरानी में लोग

Viral Video: पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार में बदलाव की बात करते हैं। उनके भाषण में बिहार (Bihar) को बदलने और राज्य में निवेश के माध्यम से रोजगार को रफ्तार देने का जिक्र होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 10, 2024 12:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार में बदलाव की बात करते हैं। उनके भाषण में बिहार (Bihar) को बदलने और राज्य में निवेश के माध्यम से रोजगार को रफ्तार देने का जिक्र होता है। हालांकि, कुछ ऐसे RJD नेता और कार्यकर्ता हैं जो उनके माथे पर सिकन लाते नजर आ रहे हैं। ताजा प्रकरण बेलागंज विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा है।

सोशल मीडिया पर विधानसभा उपचुनाव (Bihar Assembly Bypolls) प्रचार से जुड़ा एक वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरजेडी नेता ओसामा शहाब (Osama Shahab) के समर्थकों द्वारा मारपीट करने का दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक ओसाबा शहाब बेलागंज (Belaganj) में विश्वनाथ सिंह के लिए प्रचार करने गए थे। इस दौरान मामूली बात पर उनके समर्थकों ने एक युवक की पिटाई कर दी जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video- ओसामा समर्थकों ने जमकर चलाए लात-घूंसे!

दिवंगत RJD नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब बिहार विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में वे गया की बेलागंज विधानसभा सीट पर पहुंचे। बेलागंज में वो जब RJD उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रहे थे तभी बवाल मच गया।

दावा किया गया कि जनसभा में पहुंचे एक युवक ने ओसाबा के संबोधन के दौरान ही आरजेडी प्रत्याशी का विरोध कर दिया। इसके बाद ओसामा समर्थक और अन्य आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर लात-घूंसे चलाए और युवक की पिटाई कर दी। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो FirstBiharJharkhand के आधिकारिक हैंडल से जारी किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tejashwi Yadav क्या ऐसे बदलेंगे बिहार का रुख?

सोशल मीडिया पर ओसामा समर्थकों द्वारा की गई मारपीट से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। तेजस्वी यादव बिहार को बदलने और हिंसा व अराजकता के विरुद्ध आवाज उठाते हैं। वो कई सार्वजनिक मंचों से हिंसक गतिविधियों का विरोध करते और वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध करते नजर आते हैं। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या ऐसी हिंसा को अंजाम देने वालों के सहारे तेजस्वी यादव बिहार का रुख बदल पाएंगे?

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026