---Advertisement---

Viral Video: हाइपर मम्मी! क्या हुआ जब मामूली सी चोट खाई मासूम ने की पापा से माँ के कांड की शिकायत, हालत देख सन्न रह गया बाप

Viral Video: इंटरनेट पर एक पिता और बेटी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्ची अपनी मां की शिकायत पिता से करते हुए दिख रही है। ये वीडियो काफी मजेदार है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 9, 2024 6:21 अपराह्न | Updated: नवम्बर 9, 2024 6:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हम सभी को बचपन में कभी ना कभी चोट लगी है। इन चोटों से जुड़ी कोई ना कोई याद सभी के पास होगी। अधिकतर लोगों के साथ ये हादसा जरुर हुआ होगा कि, जब वह बाहर से चोट लगाकर आए तो, मां ने मारा। ये लगभग हर इंडियन मम्मी के प्यार का तरीका है। इस खूबसूरत और याद और प्यार से जुड़ा इंटरनेट पर एक Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है। इसमें एक मासूम सी बच्ची अपने पिता को चोट दिखाते हुए मां के बारे में कुछ ऐसा बोल देती है जो कि, वायरल हो जाता है। इस वीडियो को मनोंरजन के लिए कंटेन्ट क्रिएटर ने बनाया है।

क्या हुआ जब चोट खाई बच्ची ने पिता को बताई मां की करतूत

इस Viral Video को anshikabaliyan8 and ankitbaliyan10 नाम के इंस्टाग्राम से अपलोड किया गया है। ये वीडियो एक कंटेन्ट क्रिएटर ने बनाया है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक बच्ची घर का दरवाजा खोल रही है। सामने उसके पिता खड़े हैं। बच्ची को काफी सारी चोट लगी हुई है। बेटी की ये हालत देख कर पिता परेशान हो जाता है और इसका कारण पूछता है। इस पर मासूम बच्ची बताती है कि, पापा साइकिल चलाते हुए चोट लगी थी लेकिन, अन्य चोट मां की पिटाई से लगी हैं। वह पिता को बताती है कि, जब उसने मां को बताया उसके चोट लग गई है तो इस बात पर मां ने उसे और भी ज्यादा मार दिया। ये पूरा वाक्य सुनकर और देखकर पिता सन्न रह जाता है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

ये Viral Video 3 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 86 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “बच्चे इतना सच भी नहीं दिखाना था”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “ये रील मम्मी ने देखी तो और पिटेगी”। इसके साथ ही लोग फनी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर ने बहुत ही अच्छी तरह से बनाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026