---Advertisement---

Viral Video: ’मुझे गैर मुसलमानों से नफरत…’ पाकिस्तानी बच्चे का वीडियो वायरल, क्या पाकिस्तान में आतंकवाद पनपने की यह है असली वजह?

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियों वायरल होती रहती है। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 25, 2024 12:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियों वायरल होती रहती है। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक छोटा सा लड़का कहता हुए नजर आ रहा है कि मुझे गैर-मुस्लिमों से नफरत है। बता दें कि यह वीडियो पाकिस्तान की है। वहीं अब लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। पाकिस्तान की भारत के प्रति नफरत कोई नई बात नहीं है। गौरतलब है कि कई बार ऐसी खबरे सामने आ चुकी है जिसमे पाकिस्तान के छोटे- छोटे बच्चों को ब्रेन वॉस करके उन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। जो आगे चलकर आंतकी गतिविधियों में शामिल रहते है।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Pakistan Untold नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। एक छोटे बच्चें से रिपोर्टर सवाल करती है कि “आपको इजरायल से नफरत है, आपको गैर मुस्लिम से नफरत है या फिर सब आपके नजर में इंसान है”। इस पर छोटा बच्चा कहता है “मुझे गैर मुस्लिम से नफरत है, जो हिंदु है जो अल्लाह को नहीं मानते है उनसे नफरत है”। इस पर रिपोर्टर कहती है कि “सबका अलग-अलग मजहब है इस बेसिस पर हम किसी से नफरत नहीं कर सकते है”।

वहीं आगे बच्चा कहता है कि “मेरा कोई गैर मुस्लिम दोस्त नहीं है और आगे वह किसी गैर मुस्लिम को दोस्त नहीं बनाएगा। रिपोर्टर आगे कहती है कि “पाकिस्तान में गैर मुस्लिम रहते है उनका भी उतना ही हक क्योंकि वह यहां पर रहते है, उनसे क्यों भेदभाव करना”, इसपर बच्चा कहता है कि “वह भाड़ में जाए”।

बड़ी संख्या में बच्चों का किया जाता है ब्रेनवॉश

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी बच्चों को भारत के खिलाफ भड़काया जाता है। जिहाद के नाम पर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। ट्रेनिंग के बाद इन बच्चों को आंतकवादी हमले के लिए तैयार किया जाता है। आतंकवादी हमले में कई मासूमों की जान चली जाती है। इस वीडियो में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026