---Advertisement---

Viral Video: जाहिलियत! बीवी को मायके में ही पति ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटा, पुलिस ने लिया संज्ञान

Viral Video: सरेआम आदमी ने अपनी पत्नी को रोड पर चप्पल से पीटा। वीडियो देख यूजर्स का फूटा गुस्सा। इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 28, 2024 2:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद विचलिच कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो में पति और पत्नी की लड़ाई (Husband wife Fight Video) है। वीडियो में एक आदमी बुरी तरह से चप्पल से अपनी पत्नी को सड़क पर पीट रहा है। इस दौरान वहां पर कुछ लोग भी मौजूद हैं लेकिन, महिला को बचाने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है। इस Viral Video को एक्स पर अपलोड किया गया है। घटना के वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

बीच सड़क पर आदमी ने बीवी को चप्पल से पीटा, पुलिस ने लिया एक्शन

इस लड़ाई के Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 27 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 53 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके है। वीडियो पर कौशांबी लिखा आ रहा है। कैप्शन से पता चलता है कि, आदमी पत्नी के मायके आकर उसे बीच सड़क पर चप्पल से पीट रहा है। ये घटना सैनी थाना इलाके के अझुवा कस्बे की बचाई जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इसकी जानकारी वीडियो के कमेंट में देखी जा सकती है। KAUSHAMBI POLICE ने एक्स पर लिखा कि, “प्रभारी निरीक्षक थाना सैनी को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।”

घटना का वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आदमी अपनी बीवी को बीच रोड पर चप्पल से दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है। इस दौरान महिला खुद को बचाने की कोशिश भी कर रही है लेकिन, बचा नहीं पा रही है। दोनों के बीच काफी हाथापाई देखी जा सकती है। इसके साथ ही आस-पास लोग मौजूद हैं लेकिन वह इस लड़ाई को दर्शक बनकर देख रहे हैं।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Viral Video को जैसे ही यूजर्स ने देखा वैसे ही उनकी तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक्स पर एक यूजर लिखता है कि, तौबा-तौबा ये क्या देख लिया। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “रोड पर ही तलाक हो रही है”। एक यूजर मजाक उड़ते हुए लिखता है कि, “बस यही बचा था देखने को दिवाली धमाका।” इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026