---Advertisement---

Viral Video: तहजीब के शहर लखनऊ में टीचर ने बच्चों और शिक्षामित्र को दिखाया चप्पल का खौफ, वीडियो देख लोग बोले-“जेल में डालो”

Viral Video: स्कूली बच्चों को चप्पल से डराती हुई एक महिला का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 5, 2024 6:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहां पर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और तमीज सीखने के लिए भेजते हैं। शिक्षकों को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है लेकिन कभी-कभी इन्हीं शिक्षिकों के द्वारा कुछ ऐसी हरकतें कर दी जाती हैं, जिनके वीडियो वायरल हो जाते हैं। इन्हें देखकर अफसोस के साथ हैरानी होती है। आज का वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक महिला टीचर छात्रों और शिक्षामित्र को चप्पल का खौफ दिखा रही है। ये घटना लखनऊ की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

शिक्षिका ने बच्चों को चप्पल से डराया

आपको बात दें, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला शिक्षिका बच्चों को बुरी तरह से डांट रही है, ये टीचर इतने पर ही नहीं रुकती है ये चप्पल उठाकर इन बच्चों को मारने के लिए बढ़ती है। शिक्षिका की इस हरकत को देख जैसे ही वहां पर बैठा एक शिक्षामित्र महिला को टोकता है तो वो उसे भी चप्पल का खौफ दिखाती है। इसके बाद वह उठकर चला जाता है। इसके बाद वह चप्पल लेकर बच्चों को काफी धमकाती और चिल्लाती हुई दिख रही है। महिला शिक्षिका जब ये हरकत कर रही थी तो इसे किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया।

Viral Video को देख लोगों का चढ़ा पारा

बताया जा रहा है कि, ये घटना लखनऊ के काकोरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिकरौरी की है। खबरों की मानें तो महिला शिक्षिका को इस हरकत के बाद निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी BEO को सौंपी गई है।

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “सरकारी स्कूल कलेश ..मैडम छात्रों को पीट रही थी, जब टीचर ने उन्हें रोका तो टीचर ने उन पर जूता निकाल लिया.. काकोरी, लखनऊ” इस वीडियो को देखने के बाद लोग महिला पर एक्शन लेने की बात कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026