DNP India Hindi

Viral Video: बीच सड़क मनचलों ने रोड रेज की घटना को दिया इस तरह अंजाम, दूसरी गाड़ी का शीशा फोड़ भांजी लाठी-सरिये

Viral Video

Viral Video

Viral Video: बीच सड़क कभी-कभी ऐसी घटना हो जाती है जिसके बारे में शायद लोग अंदाजा भी नहीं लगा पाते हैं। रोडरेज के शिकार अक्सर लोग हो जाते हैं और एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। खुलेआम बीच सड़क चार लोगों ने मिलकर एक कार सवार पर हमला कर दिया। यह वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। यह बताता है कि बीच सड़क अगर आपका पाला किसी से भी पड़ सकता है इसलिए हमेशा खुद को सचेत और सतर्क रखें।

इस तरह किया गुंडों ने हमला

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक आगे चल रहा होता है। वहीं पीछे से एक कार ड्राइवर अपने कैमरे को ऑन रखकर इस नजारे को रिकॉर्ड कर रहा होता है। तभी एक गाड़ी बगल से आगे आकर रूकती है और उसमें से निकलते हैं कुछ गुंडे जो उस गाड़ी पर हमला करने लगते हैं। यह वीडियो वाकई काफी हैरान कर देने वाली है।

4 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

इस बारे में पूरी खबर की बात करें तो कहा गया कि कोयंबटूर जिला पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 14 जून की सुबह सलेम कोच्चि राजमार्ग पर मदुक्कराई के पास एर्नाकुलम के एक निवासी की कार को रोका और उन पर हथियारों से हमला करने का प्रयास किया। दो अन्य फरार हैं। वहीं कहा जा रहा है कि यह लूटपाट की कोशिश करने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। यह भी बताया जा रहा है वे लोग चोर थे।

सड़क पर सतर्क रहने की जरूरत

इस वीडियो के देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि इस तरह के रोडरेज से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं इस वीडियो को अब तक की 76000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version