---Advertisement---

Viral Video: निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी ने खींची बीजेपी और कांग्रेस से ज्यादा भीड़, क्या प्रतिद्वंद्वियों के लिए है ये चिंता का विषय?

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोड़ पर एक जन सैलाब देखा जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 10, 2024 1:50 अपराह्न | Updated: अप्रैल 10, 2024 6:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। बता दें कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोड पर एक जनसैलाब देखा जा सकता है। चलिए आपको बता दें कि यह भारी भीड़ क्यों उमड़ी है और रविंद्र सिंह भाटी कौन है, जिनके नामांकन रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना

आपको बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है। रविंद्र भाटी ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया जिसमे भारी भीड़ देखी गई थी। रविंद्र भाटी के बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने इस सीट से कैलाश चौधरी को बाड़मेर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदा राम को टिकट दिया है। वहीं रविंद्र भाटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भीड़ को देख कांग्रेस और बीजेपी की नींद उड़ गई है।

कौन है रविंद्र सिंह भाटी

इस दिनों राजस्थान की राजनीति में जिस चेहरे की सबसे ज्यादा बात हो रही है उसका नाम है रविंद्र सिंह भाटी। बता दें कि इससे पहले, पिछले साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय विधायक बने थे। चुनाव के नतीजे ने सबको चौका दिया था, बता दें कि एक 26 साल के लड़के ने दिग्गज नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। हालांकि रविंद्र भाटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।

इससे पहले भी वह छात्र संघ का चुनाव जीत चुके है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में कौन बाजी मारता है। वही अगर नामांकन जुटी भीड़ का आकलन किया जाए तो इस पैमाने पर रविंद्र भाटी सबसे आगे नजर आते है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने मझे हुए उम्मीदवार इस लोकसभा सीट से उतारे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 9, 2026

Sonam Kapoor

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026