---Advertisement---

Viral Video: कार से भागते हमास आतंकियों को बीच सड़क पर घेरा, इजराइली पुलिस ने यूं बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां; देखें वीडियो

Viral Video: इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच जंग का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में इजराइली पुलिस द्वारा उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया जो कि जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 10, 2023 8:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच जंग का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में इजराइली पुलिस द्वारा उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया जो कि जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी से भाग रहे हमास के आतंकियों को इजराइली पुलिस बीच सड़क में घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रही है। लोग इजरायल पुलिस के इस बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये आतंकी इजरायल पर हमला कर भाग रहे थे जिनके मंसूबों को इजरायल पुलिस ने नाकाम करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

वायरल हुआ वीडियो

इजरायल पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि इजरायल पुलिस गाड़ी से भाग रहे हमास के दो हथियारबंद आतंकियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अंततः उन्हें सफलता हाथ लगती है और इजरायल पुलिस गाड़ी के पास पहुंचकर आतंकियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगती है। पुलिस द्वारा ये भी कहा गया है कि हमने आतंकियों को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है और अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमारा ये ऑपरेशन निरंतर जारी है। ये वीडियो सोमवार यानी 9 अक्टूबर को अपलोड किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

इजरायल-हमास के बीच जारी है युद्ध

मिडिल इस्ट के देश इजराइल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच युद्ध का क्रम जारी है। हमास द्वारा किए गए आतंकी हमले में अब तक सैकड़ों इजराइली मारे जा चुके हैं वहीं सैकड़ों लोग बमबारी की चपेट में आने से घायल भी हैं। इसी कड़ी में इजराइल ने भी हमास पर जवाबी कार्रवाई करेत हुए उनके सैकड़ों लोगों को मार गिराया है। इसके साथ ही कार्रवाई का ये क्रम लगातार जारी है और मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं।

इजराइल ने अपनी ओर से बीते दिन बयान जारी कर कहा था कि हमास को इस आतंकी हमले के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी। इसके अलावा इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने सख्ती दिखाते हुए ये तक कह दिया है कि हम हमास के आतंकी अड्डों को मलबे में बदल देंगे। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। दावा किया जा रहा है कि इजराइल इस हमले से बहुत खफा है और वो हमास को खत्म करने की तैयारी में है।

इजराइल के मिल रहा कई देशों का समर्थन

इजराइल पर हुए इस आतंकी हमले को लेकर उसे विश्व के कई देशों का समर्थन मिल रहा है। भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं। वहीं इसके अलावा ब्रिटेन, अस्ट्रेलिया, अमेरिका, जर्मनी, जापान और फ्रांस जैसे देशों ने भी इजराइल को अपना समर्थन देने की बात कही है। इजराइल को इस विश्वव्यापी समर्थन से मजबूती मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Leave a Comment