---Advertisement---

Viral Video: बीच सड़क युवती को घसीटने वाले बाइक सवार लुटेरों की लगी क्लास! जालंधर पुलिस ने सबक सीखा कर जारी किया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर बीते दिन पंजाब के जालंधर जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें बाइक सवार लुटेरों द्वारा मोबाइल छीनने के चक्कर में एक युवती को बीच सड़क पर घसीटते देखा गया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2024 4:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर बीते दिन पंजाब के जालंधर जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें बाइक सवार लुटेरों द्वारा मोबाइल छीनने के चक्कर में एक युवती को बीच सड़क पर घसीटते देखा गया था। इस पूरे प्रकरण में जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुटेरों की क्लास लगाई है और उन्हें सबक सीखा कर एक नजीर पेश की है।

जालंधर पुलिस की ओर से इस पूरे प्रकरण के संबंध में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें लुटेरों के पैर में पट्टी देखी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले के आरोपियों की अच्छे से खातिरदारी कर उन्हें ऐसा सबक सीखाया है ताकि वे भविष्य में ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें। (Viral Video)

जालंधर पुलिस का एक्शन!

जालंधर पुलिस ने कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली युवती को मोबाइल छीनने के चक्कर में घसीटने वाले तीन बाइक सवार आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने लुटेरों की अच्छे से खातिरदारी की और इससे जुड़ा वीडियो अपने आधिकारिक हैंडल से जारी किया।

जालंधर पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी लुटेरों के पैरों में पट्टी बंधी है और वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। आरोपियों की इस हालत को देखकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

युवती को 400 मीटर तक घसीटा

बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘घर के कलेश’ नामक यूजर हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया था जो कि तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में बाइक सवार बदमाशों द्वारा युवती को घसीटते देखा जा सकता है। दावा किया गया कि लुटरों ने मोबाइल छीनने के चक्कर में युवती को 400 मीटर तक सड़क पर घसीटा। इस पूरे घटना में लड़की को गंभीर चोट भी आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। ये पूरा प्रकरण सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर सबक सीखाने का काम किया है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026