---Advertisement---

Viral Video: मिड-डे-मील खाने वाले बच्चों पर टूट पड़ीं टीचर साहिबा, खरी-खोटी सुनाते हुए कर दी जबरदस्त पिटाई; देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमे सरकारी स्कूल के बच्चों से जुड़ा प्रसंग भी सामने आते रहता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर साहिबा सरकारी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को मिड-डे-मील खाने के नाम पर खरी-खोटी सुना रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 27, 2024 2:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमे सरकारी स्कूल के बच्चों से जुड़ा प्रसंग भी सामने आते रहता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर साहिबा सरकारी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को मिड-डे-मील खाने के नाम पर खरी-खोटी सुना रही हैं।

महिला शिक्षिका यहीं नहीं रुकती हैं बल्कि वो अफरा-तफरी में अपनी कुर्सी से उठ कर कुछ बच्चों की ताबड़तोड़ पिटाई भी कर देती है। सरकारी स्कूल के बच्चों को मिड-डे-मील के नाम पर पिटाई करने का ये वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिड-डे-मील खाने पर बच्चों की पिटाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे सरकारी स्कूल के कुछ छोटे बच्चों को मिड-डे-मील खाने पर बर्बरता झेलते देखा जा सकता है। दरअसल ‘अभिमन्यू सिंह’ नामक एक्स हैंडल यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे एक महिला शिक्षिका द्वारा बच्चों को मिड-डे-मील खाने पर पिटाई कर दी जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला शिक्षिका बच्चों तो खरी-खोटी सुनाते हुए भी देखी जा सकती है। महिला शिक्षिका बच्चों से कहती है कि “इतने तेवर हैं तो पब्लिक स्कूल में जाओ, यहाँ मिड-डे-मील मत खाओ। पूरे दिन में दो सौ रुपये नहीं कमाते और तुम्हारे इतने तेवर हैं।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इसको लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

स्कूल में आराम फरमाती दिखीं टीचर साहिबा

सोशल मीडिया पर एक और महिला शिक्षिका से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो सरकारी स्कूल में आराम फरमाती नजर आ रही हैं। एक्स (पूर्व ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर ‘अभिमन्यू सिंह’ नामक यूजर द्वारा एक और वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमे एक महिला शिक्षिका बच्चों से हाथ पंखा चलवाकर अपनी नींद पूरा कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अलीगढ़ के धनीपुर ब्लॉक गोकुलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अत्याधिक गर्मी के कारण शिक्षिका ने बच्चों से हाथ पंखा चलवाया और अपनी नींद पूरा करती रहीं।

नोट– ये खबर वीडियो के आधार पर बनाई गई है और हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026