---Advertisement---

Viral Video: बीच मैदान फुटबॉल खिलाड़ी के ऊपर गिरी बिजली, खौफनाक मंजर के वीडियो से दहले लोग

Viral Video: इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां, फुटबॉल मैच के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई है। यह सुनने में जितना खौफनाक है उससे ज्यादा इंडोनेशिया के लिए आसमानी बिजली किसी बवंडर से कम नहीं रहा। अब यह खबर और वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2024 2:16 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां, फुटबॉल मैच के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई है। यह सुनने में जितना खौफनाक है उससे ज्यादा इंडोनेशिया के लिए आसमानी बिजली किसी बवंडर से कम नहीं रहा। अब यह खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे खिलाड़ी के ऊपर आसमानी बिजली गिरी और आलम यह कि जान ही चली गई। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से फुटबॉल के एक खिलाड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Viral Video में आसमानी बिजली गिरी एक खिलाड़ी के ऊपर

https://twitter.com/GlobalDiss/status/1757035183381909797?s=20

कहा जा रहा है कि यह घटना शनिवार का है जब स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। आसमानी बिजली एक खिलाड़ी के ऊपर ही गिर गई इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाने लगा। लेकिन शायद किस्मत को यह मंजूर नहीं थी और अस्पताल ले जाने के दौरान ही खिलाड़ी की मौत हो गई।

Viral Video की सच्चाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के सिलिवांगी स्टेडियम में बीते शनिवार को एफसी बैनडुंग और एफबीआई शुबैंग के बीच फ्रेंडली मैच चल रहा था। इस दौरान मैदान के कोने में खड़े खिलाड़ी के ऊपर अचानक तेज आसमानी बिजली गिर गई जिससे आग भी निकल कर सामने आई। वहीं जब आसमान से बिजली गिरी तो वहां मौजूद खिलाड़ी तुरंत ही जमीन पर गिर गया और दूर खड़े दूसरे खिलाड़ी भी गिर गए। अचानक बिजली गिरने से वहां मौजूद खिलाड़ी भी सकपका गए और भाग खड़े हुए।

फुटबॉल खिलाड़ी ने गंवाई जान

कहा जा रहा है कि जब बिजली गिरी उस दौरान इस खिलाड़ी की सांसे चल रही थी लेकिन जब डॉक्टर ने उसे देखा तो मृत घोषित कर दिया। इंडोनेशिया में यह पहली दफा नहीं है जब इस तरह की खबर सामने आ रही है। इससे पहले भी आसमानी बिजली गिरने की वजह से एक खिलाड़ी की जान जोखिम में पड़ गई थी। वहीं अब यह दूसरी घटना काफी चौंकाने वाली रही है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग चैनल से इस Viral Video को शेयर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026