---Advertisement---

Viral Video: पुणे की बारिश में गद्दे पर तैरते लड़के को देख, लोग क्यों कर रहे BJP नेता नितिन गडकरी की तारीफ?

Viral Video: पुणे की बारिश में लड़के की मस्ती का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 8, 2024 1:17 अपराह्न | Updated: जून 8, 2024 4:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जहां देश के अधिकतर राज्य गर्मी से परेशान हैं वहीं, कुछ इलाकों में खूब बारिश हो रही है। जिसकी वजह से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है और लोग इसका लुत्फ ले रहे हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के पुणे में मौसम का मिजाज जैसे ही बदला वैसे ही लोगों का मस्ती मोड ऑन हो गया और वो सड़कों से लेकर गलियों में सुहाने मौसम का मजा लेने लगे। ऐसी ही मस्ती से भरा हुए एक वीडियो इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भाजपा के सांसद और नेता नितिन गडकरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पुणे की बारिश में लड़के की मस्ती हुई वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक Viral Video काफी फैल रहा है। इस वीडियो में पुणे में हुई भयंकर बारिश को देखा जा सकता है। हर तरफ बारिश और इसके पानी में डूबी हुई चीजें नजर आ रही हैं। इस दौरान सड़क भी जलमग्न हो गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए एक लड़का अपनी जुगाड़ वाली नाव लेकर निकल पड़ा और बीच सड़क पर गद्दे पर लेटकर मौज-मस्ती करने लगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये लड़का गद्दे के ऊपर लेटा हुआ है और हाथों के सहारे से पानी में आगे की तरफ बढ़ रहा है। इस दौरान एक अन्य लड़के की आवाज चल-चल कहते हुए सुनी जा सकती है।

Viral Video को देख BJP नेता नितिन गडकरी की यूजर ने की तारीफ

इस वीडियो में बीच सड़क पर जैसे ही इस लड़के को मस्ती करते लोगों ने देखा वो पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करने लगे। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “गडकरी जी का पानी वाला ट्रांसपोर्ट” वहीं, एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि “वाटर पार्क का पैसा बच गया”। इस दौरान लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 8 जानू यानी की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों के व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026