DNP India Hindi

Viral Video: रील के लिए पागलपन! युवक को लगी ऐसी टक्कर कि हिल गया पुर्जा पुर्जा, जुनून का अंजाम देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: रील बनाने की सनक लोगों में आजकल कुछ इस कदर है कि वह अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। सिर्फ कुछ व्यूज और वायरल होने के चक्कर में कभी वास स्टंट तो कभी कुछ ऐसा एक्शन कर जाते हैं जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने की चाहत में एक शख्स ने अपनी जान जोखिम में डाल लेता है। यह Viral Video आपको हैरान कर देगा लेकिन इसका अंत देखने के बाद कुछ लोग इसे मूर्खता ही बता रहे हैं लेकिन वायरल होने की भूख को दिखाने के लिए काफी है।

रील बनाने की भूख वायरल वीडियो में ले सकती थी युवक की जान

@parvejshah14798 X चैनल से इस Viral Video को शेयर किया गया है जिसके साथ लिखा गया, “रील बना रहा था लेने के देने पड़ गए। बच गया नहीं तो जान चली जाती। रेल की पटरी के किनारे एयरपोर्ड लगाकर चलना कितना खतरनाक होता है देखो यहां।” वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक पटरी के किनारे अपने ही मस्त चाल में चल रहा है। सिर्फ रील बनाने के लिए वह कोई ऐसा स्टंट करना चाहता है ताकि वह वायरल हो जाए। इस दौरान कान में एयरपोर्ड लगाकर हीरोगिरी दिखाना उसके लिए भारी पड़ा।

Viral Video मे युवक ने पटरी पर खाया ठप्पा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कान में एयरपोर्ड लगाकर यह युवक वैसे तो पटरी पर चल रहा है लेकिन तभी पीछे से ट्रेन आ जाती है और जबरदस्त टक्कर मारती है। युवक बाल की तरह घूमते हुए पटरी पर गिरता है। Viral Video देखने के बाद इतना तो तय है कि युवक को गंभीर चोट आई होगी। रील बनाने के चक्कर में युवक की जान भी जा सकती थी। टक्कर देखकर चोट का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है।

वायरल वीडियो को लेकर क्या बोल रहे लोग

Viral Video को लेकर एक यूजर ने कहा, “बेरोजगारी का सब्सीट्यूट रील वह भी आजकल तो जान लेने लगी है।” एक ने कहा रील बनाने के चक्कर में अंधे हुए पड़े हैं लोग तो एक ने कहा किस्मत अच्छी थी कि बच गया। वायरल वीडियो को फिलहाल 53000 व्यूज मिल चुके हैं।

Exit mobile version