---Advertisement---

Viral Video: लिफ्ट में पालतू कुत्ते के साथ हैवानियत करते दिखा शख्स, यूजर्स बोले- ‘मानवता मर चुकी है’

Viral Video: एक शख्स ने लिफ्ट के अंदर कुत्ते के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपका दिल टूट जाएगा और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2024 12:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें कुत्ते लोगों को अपना शिकार बनाते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यह समझ आ जाएगा कि क्यों कुत्ते इंसानों को देखने के बाद भड़क उठते हैं। वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से भी यही निकलेगा कि मानवता मर चुकी है। लेकिन या यह हैरान कर देने के लिए काफी है क्योंकि किसी भी बेजुबान जानवर के साथ इस तरह का बर्ताव शायद आपने कभी नहीं देखा होगा। आइए देखते हैं क्या है वायरल वीडियो जो है सुर्खियों में।

इस वीडियो को देखने के बाद टूट जाएगा दिल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स लिफ्ट में एक कुत्ते के साथ नजर आ रहा है और वह इस दौरान उसकी रस्सी को पकड़ कर फिर उसे क्लैंप से मार रहा है। बेचारा कुत्ता भी सिर्फ उसे देखते रहता है और अपनी जान बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर रहा है। बेजुबान जानवर को क्लैंप से पहले वह मारता है और फिर शख्स उसकी मुंह में फंसा देता है। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे वह कुत्ते का मालिक है लेकिन वह जिस तरह उस जानवर के साथ हैवानियत दिखा रहा है वह लोगों के झकझोर देने के लिए काफी है।

वीडियो देख भड़के लोग

वहीं वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि शख्स कुत्ते को लिफ्ट के बाहर ले जाता है लेकिन कुत्ता जाने के लिए तैयार नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा मानवता मर चुकी है। Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 249000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा वे रोएंगे अगर कुत्ते ने काट लिया तो एक ने कहा मानवता। एक ने कहा इसे जेल की सजा होनी चाहिए तो दूसरे ने कहा इसके पास हृदय नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026