---Advertisement---

Viral Video: क्यों मार रहा ये सख्स PM मोदी के पोस्टर पर ईंट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्लिप

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती है। कहीं उनके नामों को लेकर नारेबाजी की जाती है तो कहीं लोग बयान के जरिए पीएम का विरोध करते नजर आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 28, 2023 4:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती है। कहीं उनके नामों को लेकर नारेबाजी की जाती है तो कहीं लोग बयान के जरिए पीएम का विरोध करते नजर आते हैं। हालाकि कभी-कभी विरोध का कुछ अद्भुत तरीका भी सामने आ जाता है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बनती हैं। ताजा मामला एक वायरल वीडियो को लेकर है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सख्स पीएम मोदी के पोस्टर पर ईंट से प्रहार करता नजर आ रहा है। वहीं भीड़ में एकत्रित हुए लोग युवक द्वारा किए जा रहे कृत्य को देख रहे हैं। ये पूरा प्रकरण कहां और कब का है इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पोस्टर पर ईंट क्यों मार रहा सख्स?

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के पोस्टर पर ईंट मार रहे युवक का वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रांशू यादव नामक एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा पोस्ट किया गया है। दरअसल इस वायरल वीडियो में पीएम मोदी के पोस्टर पर ईंट मारने का क्या कारण है इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालाकि सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके अनेक कारण बता रहे हैं। वीरेन्द्र यादव नामक यूजर ने इसे बेरोजगारी से परेशान युवा बताया है तो वहीं विक्रांत नामक एक्स हैंडल यूजर द्वारा इसे प्रायोजित बताया गया है। इसके अलावा भी अन्य कई यूजर्स हैं जो कि इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पीएम मोदी के पोस्टर पर ईंट मारते सख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राशू यादव नामक एक्स हैंडल यूजर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक बीस हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं करीब 300 लोगों ने इस वीडियो पोस्ट को अपने हैंडल से रिपोस्ट भी किया है। इस वायरल वीडियो में आप लोगों का हुजूम देख सकते हैं जो कि इस तमाशे को मुक दर्शक बन कर देख रहा है।

https://twitter.com/itsmePranshu/status/1740253514616779244

नोटः DNP इंडिया सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को सिर्फ खबर के नजरिए से वेबसाइट पर पब्लिश किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026