---Advertisement---

Viral Video: कचौड़ी की दुकान में घुसी मर्सिडीज ने मचा दी आफत, एक्सीडेंट का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Viral Video: दिल्ली के सिविल लाइंस में एक ऐसी घटना हुई है जो किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल यहां एक मर्सिडीज़ गाड़ी कचौड़ी की दुकान में घुस गई और इसका जीता जागता सबूत है वीडियो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कहा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2024 4:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली के सिविल लाइंस में एक ऐसी घटना हुई है जो किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल यहां एक मर्सिडीज़ गाड़ी कचौड़ी की दुकान में घुस गई और इसका जीता जागता सबूत है वीडियो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि दुर्भाग्य से इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए।सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है और अब यह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस मामले में जहां आरोपी की गाड़ी जब्त कर ली गई है। वहीं आगे की जांच जारी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

हादसे के बाद मच गई हलचल

Tez Tarrar एक्स प्लेटफॉर्म से शेयर किए गए वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक कचौड़ी की दुकान पर कुछ लोग जमा हैं। अचानक एक व्हाइट कलर की मर्सिडीज़ गाड़ी आती है और पूरा माहौल बदल जाता है। किसी ने भी इस घटना की शायद कल्पना भी नहीं की होगी। जहां टेबल पर लोग कचौड़ी खा रहे होते हैं। वहीं मर्सिडीज़ कार की टक्कर से कुछ लोग दुकान के अंदर भी चले जाते हैं। परिजन को खोजते हुए लोग लोगों के बीच हलचल मत जाती है यह वीडियो वाकई काफी खतरनाक है।

आरोपी को लेकर जांच जारी

कहा जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 79 का रहने वाला यह आरोपी पेशे से वकील है। वह अपनी पत्नी के साथ मर्सिडीज़ गाड़ी में मौजूद था जब उसकी गाड़ी कचौड़ी के दुकान में घुस गई। IPC की धारा 163/24 के अंतर्गत 279, 337 cs के तहत आरोपी पर मुकदमा दायर किया गया है और जांच जारी है। यह भी खबर सामने आई है कि आरोपी नशे में नहीं था लेकिन जांच अभी भी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026