---Advertisement---

Viral Video: हैंडपंप से पानी की जगह निकला दूध! वीडियो देख हैरान हो रहे लोग

Viral Video: यूपी के मुरादाबाद से एक अद्भुत घटना सामने आई है जिसका फुटेज देख लोग तेजी से हैरान हो रहे हैं। दरअसल शहर के बिलारी में एक सरकारी हैंडपंप से दूध निकलने की खबर तेजी से वैयरल हुई जिसके बाद से स्थानिय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2023 4:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी के मुरादाबाद से एक अद्भुत घटना सामने आई है जिसका फुटेज देख लोग तेजी से हैरान हो रहे हैं। दरअसल शहर के बिलारी में एक सरकारी हैंडपंप से दूध निकलने की खबर तेजी से वैयरल हुई जिसके बाद से स्थानिय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरकारी हैंडपंप से पानी की जगह दूध (सफेद पानी) निकल रहा है। हालाकि इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। हैंडपंप से दूध निकलने वाले दावे को लेकर मुरादाबाद के एसडीएम राज बहादुर सिंह ने अपना बयान जारी कर इसे भ्रामक बताया है।

वायरल हुआ वीडियो

यूपी के मुरादाबाद में बिलारी नामक स्थान से आ रहा फुटेज लोगों को खूब हैरान कर रहा है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरकारी हैंडपंप से पानी की जगह सफेद पानी निकल रहा है। वहीं इस सफेद पानी को दूध समझकर लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं और घरों से बर्तन लाकर इसे भरते देखे जा सकते है। इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए निर्मल पांडे नामक व्यक्ति ने लिखा है कि “मुरादाबाद के बिलारी में रोडवेज बस अड्डा के पास हैंडपंप दे रहा दूध, हर तरफ खुशी का माहौल। कोई कह रहा ये भगवान श्री भोलेनाथ की महिमा है तो कोई कह रहा धरती मां ने पानी के जगह दूध भेजा है।” हालाकि सरकारी हैंडपंप से सफेद पानी निकलने की घटना कब की है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?

मुरादाबाद के बिलारी बस अड्डे पर लगे सरकारी हैंडपंप से दूध आने वाले दावे का पड़ताल किया गया है। इस मामले को संज्ञान में लेकर मुरादाबाद के एसडीएम राज बहादुर सिंह ने कहा है कि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा भ्रामक है। जब प्रशासन की टीम घटना का संज्ञान लेकर मौके पर पहुंची तो हैंडपंप चलाने पर कोई दूध या सफेद रंग का पेय पदार्थ सामने नहीं आया। प्रशासन की ओर से ये भी संभावना जताई गई कि हैंडपंप के आसपास चबूतरा टूटा होने के कारण हो सकता है सफेद रंग में दूषित पानी बाहर आया हो। हालाकि इसे दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका की टीम को निर्देशित कर दिया गया है जिसे बाद से इसे सही किया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026