---Advertisement---

Viral Video: नाबालिग का BMW कार कांड हुआ वायरल, पुलिस ने बेटे-बाप की निकाली हेकड़ी

Viral Video: नाबालिक लड़के को BMW कार चलाना पड़ा भारी। पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2024 5:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अभी लोग पुणे में हुए नाबालिग बच्चे का पोर्शे कांड भूले भी नहीं थे कि, मुम्बई का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो में एक नाबालिग अपने पिता की BMW गाड़ी को चला रहा था। वहीं, कार पर बैठा एक आदमी चलती हुई कार पर स्टंट कर रहा था। इसका जैसे ही Viral Video हुआ वैसे ही मुम्बई पुलिस एक्शन में आ गई और नाबालिग बच्चे सहित उसके पिता और कार पर लेटकर स्टंट कर रहे आदमी पर केस दर्ज कर लिया।

नाबालिग को BMW कार पर स्टंट कराना पड़ा भारी

मुम्बई पुलिस की तरफ से ये बड़ी कार्रवाई की गई है। आपको बता दें, इंटरनेट पर मुम्बई के कल्याण शिवाजी चौक का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़का BMW कार चला रहा था और कार के बोनेट पर बैठा एक आदमी स्टंट कर रहा था। स्टंट कर रहे आदमी का नाम सुभम मितालिया बताया जा रहा है। ये घटना शनिवार की है।

बिजी बीच सड़क पर जिस तरह से ये नाबालिग कार चला था और आदमी स्टंट कर रहा था। इसको लेकर कई सारे सवाल उठे थे। क्योंकि इस दौरान कोई हादसा भी हो सकता था। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया रील्स से प्रभावित होकर इस नाबालिग लड़के ने अपने पिता से BMW कार की मांग की थी। हैरानी की बात ये है कि, लड़के के पिता ने सेकेंड-हैंड बीएमडब्ल्यू खरीदकर भी दे दी थी। इस सफेद कलर की कार की कीमत 5 लाख बताई जा रही है।

Viral Video देख हुआ बड़ा एक्शन

खबरों की मानें तो बीएमडब्ल्यू कार नाबालिग के पिता के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी का पिता एक सरकारी अधिकारी हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कम उम्र के बेटे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने की इजाजत देने के लिए उसके पिता सहित लड़के और स्टंट बाज आदमी पर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही खबर ये है कि, इस नाबालिग लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026