---Advertisement---

Viral Video: करवा चौथ पर गर्ल गैंग ने ‘गली में आज चांद’ पर लगाए ठुमके, दिलकश डांस को बार-बार देख रहे लोग

Viral Video: करवाचौथ के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में जिसमें लड़कियों की गैंग रील्स बनाकर लोगों को हैरान कर रही है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बॉलीवुड के पॉपुलर सॉन्ग गली में आज चांद पर जिस तरह ये ठुमके दिखा रही है वह काबिले तारीफ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2023 2:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज सुहागिन महिलाएं करवाचौथ मना रही है। यह बात सच है कि इस खास मौके के लिए बॉलीवुड में कई शानदार गाने हैं जिससे आप इस त्यौहार की रौनक बढ़ा सकते हैं। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें गर्ल गैंग बॉलीवुड के एक चांद वाले गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो फिलहाल काफी लाइमलाइट में है। वीडियो को देखने के बाद आप भी इस पर प्यार लुटाते हुए नजर आएंगे क्योंकि यह रील्स लोगों के बीच काफी डिमांड में है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

लोगों को इंप्रेस कर रही गर्ल गैंग

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें गर्ल गैंग बॉलीवुड के पॉपुलर सॉन्ग ‘गली में आज चांद निकला’ पर डांस कर रही है। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं पिंक ड्रेस में नजर आ रही है और वे एक दूसरे के मूव्स को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। करवाचौथ के मौके पर यह वीडियो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है और इस पर ताबड़तोड़ कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। बॉलीवुड के इस गाने पर लड़कियां जिस तरह झूम रही है वह किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है।

ताबड़तोड़ मिल रहे हैं व्यूज

मिताली डांस इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 50000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वही इस पर 1800 लाइक्स भी हैं। कहने में दो राय नहीं है कि करवाचौथ स्पेशल यह डांस लोगों को खूब इंप्रेस कर रहा है। महिलाएं जिस तरह पिंक ड्रेस में ठुमके लगा रही है इसे देख लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। करवाचौथ के दिन यह वीडियो काफी डिमांड में है और यह गर्ल गैंग लाइमलाइट बटोरने ने में कामयाब रही। इस खास मौके पर और भी वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026