---Advertisement---

Viral Video : 4 शादियों और ढेर सारे बच्चों पर पाकिस्तानी मौलाना का अद्भुत ज्ञान वायरल, यूजर बोला ‘ महिलाओं का अपमान ‘

Viral Video : सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मुफ्ती तारिक मसूद ( Mufti Tariq Masood) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादियों और बच्चों के लेकर कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिसे सुनने के बाद लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 18, 2024 7:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video : पाकिस्तानी मौलाना मुफ्ती तारिक मसूद ( Mufti Tariq Masood) अकसर अपने बेतुके बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस मौलाना के बयानों पर सिर्फ पाकिस्तानी ही नहीं बल्कि, भारतीय यूजर्स भी खुलकर प्रतिक्रियाएं देते हैं और खूब ट्रोल करते हैं. एक बार फिर से मौलाना साहब सुर्खियों में हैं. दरअसल, मौलाना मुफ्ती तारिक मसूद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चार शादियां करने के फायदे गिना रहे हैं. इसके साथ ही ज्यादा बच्चों के लाभ भी बता रहे हैं. मौलाना साहब के इस अद्भुत ज्ञान को Viral Video में सुनने के बाद लोगों ने सिर पकड़ लिया है.

मौलाना मुफ्ती तारिक मसूद ( Mufti Tariq Masood) का बेतूका बयान वायरल

सोशल मीडिया पर ( Mufti Tariq Masood) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह बोल रहे हैं, “चार शादियां करो बूढ़ापे में फायदा होगा.. बूढ़ा होने के बाद आपस में पत्नियां भी नहीं लड़ेंगी. इसके साथ ही बूढ़े होने पर साथ के लिए किसी को किराए पर नहीं लेना पड़ेगा. .. मौलाना इस दौरान जापान के लोगों का उदाहरण भी दे रहे हैं. इसके साथ ही वह बोल रहे हैं कि, बच्चे होंगे आपके भले ही वो कितने भी नालायक निकल आएं लेकिन, कोई ना कोई बच्चा केयर कर लेगा. इस दौरान मौलान साहब बहुत सारे बच्चे होने का फायदा गिना रहे हैं, वो बोल रहे हैं कि, ज्यादा बच्चे होने से सारे खराब नहीं निकलेंगे. इनमें से कोई ना कोई ऐसा जरुर होगा जो देख भाल कर लेगा. अगर दो बच्चे कर लिए दो दोनों ही खराब निकल गए तो क्या होगा?

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

पाकिस्तानी मौलाना की बीवियों और बच्चों को लेकर ये सोच जैसे ही लोगों तक पहुंची वह ट्रोल करने लगे. इस Viral Video को aamirali4303 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 मई को अपलोड किया गया था. इस पर अब तक 22000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, मौलाना साहब चार बीवियां होंगी तो 4 रोटियां भी नसीब नहीं होंगी, रोज गालिया अलग मिलेंगी. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि,महिलाओं का अपमान जितना इन मौलानाओं ने किया है, उतना शायद ही किसी कौम ने किया है.

( Mufti Tariq Masood) के इस Viral Video पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026