---Advertisement---

Viral Video: वाह रे बिहार! क्या वाकई सरकारी अस्पताल में चूहा ले गया मरीज की आंख? ढूंढते फिर रहे पुलिस और डॉक्टर

Viral Video: बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गोली से मरे मरीज की आंख गायब हो गई है। डॉक्टर का कहना है की चूहा ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 16, 2024 6:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार से एक ऐसी हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है, जिसे हजम करना लोगों के लिए थोड़ा सा मुश्किल हो रहा है। यहां पर एक सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज की आंख चूहा ले गया है। दरअसल, आदमी की गोली लगने से अस्पताल में मौत हुई थी। उसके बाद परिजनों को पता चला कि, मृतक की एक आंख गायब है। जब उन्होंने विरोध किया तो डॉक्टर ने कहा चूहा ले गया है। घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस CCTV की मदद से डॉक्टर्स के साथ मिलकर मृतक की आंख को ढूंढ रही है। इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो एक्स पर डाला गया है जो कि, काफी तेजी से फैल रहा है। इस Viral Video ने लोगों को चौंका दिया है।

चूहा ले गया मृतक की आंख, डॉक्टर और पुलिस जांच में जुटे

इस घटना की जानकारी FirstBiharJharkhand नाम के एक्स अकाउंट से 16 नवंबर 2024 को अपलोड की गई है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “बिहार के सरकारी अस्पताल में युवक की मौत के बाद आंख गायब, डॉक्टर बोले- चूहा खा गया आंख ,जांच में जुटी पुलिस।” ये घटना नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार, मृतक का नाम फंटूश कुमार है। फंटूश कुमार को 14 नवंबर को गोली लगी थी। इसके बाद मृतक को घरवालों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। 15 तारीख को मृतक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आंख निकालने का आरोप अस्पताल पर लगाया। घटना से जुड़ी Viral Video में पुलिस का कहना है कि, डॉक्टर ने बताया है कि, मृतक की आंख चूहा ले गया है। इसके लिए वह डॉक्टर्स के साथ मिलकर CCTV चेक कर रहे हैं। फिलहाल मृतक की आंख कहां गई इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, डॉक्टर ने कहा कि,पोस्टमार्टम के बाद इसका खुलासा होगा।

घटना से जुड़े Viral Video पर क्या बोल रहे लोग?

इस घटना के Viral Video को देखने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर का कहना है कि, “हाय रे बिहार के सरकारी अस्पताल, परिजन कह रहे है युवक की मौत के बाद उसका ऑख डाॅक्टर निकाल लिया, वहीं डाॅक्टर का कहना है चुहे ने ऑख से छेड़छाड़ की होगी। दोनो ही परिस्थितियो में तो अस्पताल ही जिम्मेदार है।” वहीं, दूसरा यूजर लिकता है कि, “अभी तो शुरुआता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026