---Advertisement---

Viral Video: भीषम गर्मी में ट्रेन के खराब AC में बैठे यात्रियों का फूटा गुस्सा, जमकर काटा तांडव,देखें वीडियो

Viral Video: भयंकर गर्मी में ट्रेन का एसी खराब होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 22, 2024 12:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गर्मी अपने पूरे चर्म पर पहुंच गई है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में लोगों का बुरा हाल हो गया है। गर्मी अब जानलेवा भी बन चुकी है। देश के कई हिस्सों से लोगों के मरने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच कई यात्री आने-जाने के लिए एसी वाली ट्रेन का सहारा ले रहे हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें एसी की सुविधा नहीं मिल रही है। पैसे पूरे भरने पर जब ट्रेन के यात्रियों को खराब AC मिला तो उन्होंने विरोध करना शुरु कर दिया जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रेन के AC खराब होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, “भारतीय रेलवे में ट्रेनों में एसी काम नहीं करने पर मौखिक कलह।” अब ये वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एसी कोच में बैठी महिला बच्चों के साथ है और बोल रही है कि, इस ट्रेन का एसी खराब है। वो कई बार इसकी शिकायत भी कर चुकी है लेकिन मदद नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं महिला ये भी बोलती है कि कई बार ट्रेन की चैन भी खींची जा चुकी है। गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि छोटे बच्चों के कपड़े उतारने पड़ रहे हैं। वीडियो में गर्मी से त्रस्त यात्री साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में खराब एसी को लेकर कई सारे लोग विरोध कर रहे हैं।

Viral Video पर यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस घटना के वीडियो को एक्स पर 21 जून को शेयर किया गया था। जिसमें ये नहीं बताया गया कि, ये वीडियो किस ट्रेन का है। वीडियो पर अब तक 64 हजार से ज्यादा व्यूज चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बोल रहे हैं कि, जब एसी कोच के पैसे दिए हैं तो सुविधाएं भी मिलनी चाहि। इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, बड़ी-बड़ी ट्रेनों में छोटी-छोटी घटनाएं घटती रहती हैं। इस तरह इस वीडयो पर काफी तेजी से यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये वीडियो काफी फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026