---Advertisement---

Viral Video: पत्नी का खौफ! बीवी के गरम चिमटे को देख पति की निकली हवा, ऐसे हुआ दोस्तों संग डिनर प्लान चौपट

Viral Video: पत्नी के खौफ से पति की बोलती हुई बंद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने के बाद नहीं रुकेगी हंसी, आइए देखते हैं क्यों है यह चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2024 6:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। ऐसे में एक वीडियो को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे क्योंकि यहां बेचारा पति एक बार फिर पत्नी से खौफ खाकर अपने दोस्तों के साथ डिनर प्लानिंग को भूल जाता है। वीडियो में जो होता है उसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया है जो वाकई काफी मजेदार है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस Viral Video में खास।

पति की मासूमियत देख हंस पड़ेंगे आप

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पत्नी रोटी बना रही होती है तभी पति वहां आता है और कहता है कि यार वो कह रहा था कि आज रात को पार्टी है तो पार्टी में डिनर साथ में ही कर लेंगे। ये सुनकर पत्नी गैस पर चिमटे को गर्म करने लगती है जिसके बाद पति का सुर बदल जाता है और वह कहता है, “फिर मैंने उसको कह दिया कि मैं तो अपना डिनर अपने घर पर करुंगा तू तो सिंगल है मैं तो बाल बच्चे वाला हूं बीवी वाला हूं मैं तो अपने बच्चे और बीवी के साथ ही डिनर करूंगा तो मैंने उसे मना कर दिया मैंने कह दिया मुझे नहीं आना यही बताना था।”

लोग ले रहे खूब मजे

Maryam Shafique फेसबुक चैनल से जारी इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “टाइमिंग एक्टिव बैकग्राउंड में साउंड बेस्ट है।” तो दूसरे ने कहा काफी अच्छी एक्टिंग है मजेदार तो दूसरे ने कहा जो भी हो एक्टिंग को जबरदस्त था और स्क्रिप्ट भी। एक ने लिखा गरम चिमटे से डर गया भाई तो दूसरे ने कहा पत्नी ने बोलती बंद कर दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026