---Advertisement---

Viral Video: दूसरी मंजिल पर लटके बच्चे को बचाने के लिए लोगों ने की कड़ी मशक्कत, अंत देख अटक जाएंगी सांसे

Viral Video: चौथे फ्लोर से दूसरी फ्लोर की बालकनी के रेलिंग तक पहुंचा बच्चा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देख लोगों की अटक गई सांसें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2024 2:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी, कुछ ऐसा ही हुआ चेन्नई में जिसका एक वीडियो आपको हैरान कर देगा और यह वीडियो आपको यह सिखाने के लिए काफी है कि अपने बच्चों का खास ख्याल रखें। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बच्चा चौथी मंजिल से गिरकर दूसरी मंजिल पर पहुंच जाता है लेकिन इस बच्चे की किस्मत किसी को भी अचंभित करने के लिए काफी है। यह वीडियो आपको भावुक कर देगा और अंत तक आप यह सोचते रहेंगे कि आखिर इस बच्चे के साथ क्या होगा लेकिन अंत आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं क्या है पूरा माजरा।

झुंड ने दिखाई इस तरह हिम्मत

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बच्चा दूसरे मंजिल की एक बालकनी की रेलिंग पर लटका हुआ नजर आ रहा है। उसे वहां से सुरक्षित बचाने के लिए लोग जमा हुए हैं क्योंकि अगर यह बच्चा वहां से कुछ भी हरकत करता है तो उसकी जान पर बात आ सकती है। ऐसे में बच्चे को बचाने के लिए पूरा मोहल्ला जुट गया है और वे एक बड़ी चादर लेकर नीचे पकड़े हुए नजर आ रहे हैं लेकिन खिड़की से निकलकर एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और बच्चे को उतारने की कोशिश करता नजर आया।

बच्चे की बच गई जान

हालांकि जब उस शख्स की हिम्मत नहीं हुई तब एक और शख्स ने बड़ी ही सावधानी से रेलिंग पर चढ़कर बच्चे को उतार लिया। यह देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि हर एक सेकंड यही मन में सवाल रहता है कि कहीं बच्चा नीचे गिर ना जाए। वैसे तो लोगों की एक झुंड नीचे खड़ा इंतजार कर रहा था चादर लेकर कि बच्चा गिरे तो वे उसे बचा लेंगे लेकिन उस शख्स ने जिस तरह हिम्मत दिखा कर उस बच्चे को वहां से उतारा उसे देखकर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

कुछ इस तरह हुई दुर्घटना

घर के क्लेश एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 26000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसके साथ ही कैप्शन में इस बात का खुलासा किया गया कि मां पोछा लेने पहुंची तो चौथे फ्लोर से बच्चा दूसरी फ्लोर पर जा गिरा, यह एक दुर्घटना थी जो किसी को भी अचंभित कर देने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026