---Advertisement---

Viral Video: पुलिसवाला गुंडा! फ्लिपकार्ट की डिलीवरी हुई लेट तो पुलिसवाले ने डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा, वीडियो डरा रहा

Viral Video: पुलिसवाले ने डिलीवरी बॉय को जमकर पीटा। वीडियो वायरल होने पर मची खलबली।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 26, 2024 3:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महाराष्ट्र से एक बेहद दिल को दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, पुलिसवाले ने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगाया था, जिसकी डिलीवरी में थोड़ी देरी हो गई। सामान लेट मिलने पर पुलिसवाले को इतना भयंकर गुस्सा आया कि, उसने डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर दी। वीडियो में डिलीवरी बॉय अपनी चोटों को दिखा रहा है। पिटाई का ये वीडियो काफी डरा रहा है।

पुलिसवाले ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट Ghar Ke Kalesh से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, डिलीवरी में देरी के कारण पुलिस ने डिलीवरी बॉय की पिटाई की…।

इस घटना की विस्तार से जानकारी ABP मराठी ने अपनी वेबसाइट पर दी थी। ये घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की है। घटना के वायरल होने पर छत्रपति संभाजी नगर के सिडको पुलिस स्टेशन में मारपीट करने वाले कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। डिलीवरी बॉय को पीटने वाले पुलिसवाले का नाम जीवन शेजवाल बताया जा रहा है। इसके साथ ही खबर है कि, इस पुलिस वाले को निलंबित भी किया जा सकता है।

Viral Video में पीड़ित ने दिखाई चोट

पुलिसवाले ने डिलीवरी बॉय को इतनी बेरहमी से पीटा कि, उसके होंठ फट गए और कमर पर गहरे चोट के निशान आ गए हैं। पिटाई के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स में काफी गुस्सा दिख रहा है वह बोल रहे है कि, पुलिस सिर्फ गरीब और लाचार लोगों पर अत्याचार करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026