---Advertisement---

Viral Video: महिला को पीट रहे आदमी पर पुलिसवाले ने बरसाए थप्पड़, लोग बोले- “असली मर्द”

Viral Video: महिला को पीट रहे आदमी को पुलिसवाले ने सीखाया सबक। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 24, 2024 5:49 अपराह्न | Updated: जून 24, 2024 9:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महिलाओं के साथ बदसलूकी के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोग मदद की लंबी-चौड़ी बातें तो करते हैं और महिला सम्मान के लिए भी बोलते हैं लेकिन मौका आने इनके लिए आवाज बहुत ही कम बुलंद करते हैं। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा। इस Viral Video में एक औरत को पीट रहे आदमी को पुलिस वाले ने कुछ इस तरह से सबक सीखाया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर फैल गया और लोग इसे रियल मर्द बताने लगे हैं।

महिला को सरेआम पीटते आदमी पर पुलिसवाले ने बरसाए थप्पड़

इस वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी रेलवे स्टेशन पर महिला को पीट रहा है, जिसकी वजह से महिला जमीन पर बैठी हुई है और रो रही है। इस दौरान लोग खड़े हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। लेकिन इस महिला की मदद कोई नहीं कर रहा है। तभी अचानक से क पुलिसवाला आता है और महिला को पीट रहे आदमी पर थप्पड़ों की बारिश कर देता है। जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लग जता है।

इंटरनेट यूजर्स पुलिस वाले की जमकर कर रहे तारीफ

महिला के सम्मान में पुलिल वाले के द्वारा उठाए गए इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं । इस पुलिस वाले को लोग असली मर्द बता रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 24 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पुलिस वाले की तारीफ करते जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026