---Advertisement---

Viral Video: लेट आने को लेकर प्रिंसिपल और मैडम में हुई गुत्थम-गुत्था, कपड़े फटने तक नहीं रुका बवाल

Viral Video: यूपी के आगरा में फीमेल टीचर की हुई प्रिंसिपल के साथ भिड़ंत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग ले रहे हैं जमकर मजे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2024 1:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग लड़ाई के वीडियो को खूब पसंद करते हैं। चाहे लड़ाई मेट्रो के अंदर हो या फिर पब्लिक प्लेस पर लेकिन स्कूल में लड़ाई का वीडियो भी आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में यूपी के आगरा में एक स्कूल की प्रिंसिपल और महिला शिक्षक की लड़ाई हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और इस पर मजे लेने में पीछे नहीं हैं। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास और क्यों है यह चर्चा में।

लड़ाई के बीच से वीडियो किया गया वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे स्कूल की प्रिंसिपल फीमेल टीचर पर चढ़ गई है और ऐसे में दोनों के बीच हाथापाई भी हो रही है। बीच बचाव करने के लिए आए और शिक्षक दोनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सब प्रिंसिपल को पीछे हटने के लिए कहते हैं और ऐसे में किसी एक ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। प्रिंसिपल की जिस तरह से महिला शिक्षक के साथ भिड़ंत हो रही है इसे देखने के बाद आपके वाकई होश उड़ जाएंगे।

स्कूल लेट आना शिक्षिका को पड़ा भारी

घर के क्लैश एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 48000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। वहीं इस वीडियो के जरिए कैप्शन से यह साफ पता चल रहा है कि दरअसल स्कूल लेट आने की वजह से प्रिंसिपल की उस फीमेल टीचर से भिड़ंत हुई है और दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि वह हाथापाई तक हो गई और गुस्से में महिला टीचर ने प्रिंसिपल के कपड़े तक फाड़ दिए।

वीडियो देख लोग ले रहे मजे

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि यह है आज की शिक्षा नीति तो दूसरे ने कहा लगता है दोनों एक दूसरे के पड़ोसी होंगे। एक यूजर का कहना है कम से कम स्कूल में तो बख्श देते तो दूसरे ने कहा देश बदल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026