---Advertisement---

Viral Video: सरेआम मोहब्बत का इजहार करना चटक आशिक को पड़ा भारी, फूल की जगह पड़े जूते, यूजर्स बोले- गजब बेइज्जती

Viral Video: सरेआम लड़की से आशिक को इजहार करना पड़ा भारी, जमकर पड़े जूते।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2024 3:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इश्क में पड़कर लोग अकसर अपनी जिंदगी खराब कर लेते हैं। मोहब्बत हर किसी को रास नहीं आती है, लेकिन उसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं। प्यार होते ही वो सबकुछ भूल जाते हैं और कभी-कभी ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी बेइज्जती हो जाती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक प्यार में पागल मजनू अपने दिल की बात जैसे ही दुनिया के सामने लड़की से कहता है, उसे तुरंत ही जूते पड़ जाते हैं। इस घटना का वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सरेआम आशिकी दिखाना पड़ी महंगी

इस Viral Video को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सफेद कलर की शर्ट पहने एक लड़का भीड़ के सामने अपनी मोहब्बत का इजहार एक फूल देकर लड़की से करता है। लड़के का प्रपोजल शायद लड़की को पसंद नहीं आता है और वह पैर से जूता निकालकर लड़के के सिर पर दे मारती है। लड़की एक नहीं बेल्कि दो जूते मारती है। लड़के की पिटाई पर भीड़ हैरान होकर देखने लग जाती है और हंसना शुरु कर देती है। मोहब्बत में बेइज्जती कराने के बाद लड़का काफी मायूस हो जाता है और वहां से चला जाता है। इस वीडियो में आस-पास के लोगों के रिएक्शन आ जाते हैं। लड़के की सरेआम पिटाई और आशिकी को देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं और ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को funny_videos_1240 नाम के इस्टाग्राम पर 24 जून को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही काफी मजेदार कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “लड़की को काहे छेड़ता है रे बाबा”, वहीं कई सारे लोग इसे “गजब बेइज्जती बता” रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026