---Advertisement---

Viral Video: नशे में रवीना टंडन ने खोया कंट्रोल, जमकर की मारपीट! वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पर शराब के नशे में बदतमीजी करने जैसे गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 2, 2024 11:35 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन Raveena Tandon सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस पर आरोप है कि, उन्होंने नशे की हालत में एक फैमिली के साथ बदतमीजी की है। इसके साथ ही मारपीट भी की है। रवीना के ड्राइवर पर आरोप है कि, उसने गाड़ी एक परिवार पर चढ़ा दी। जिसके बाद ये पूरी घटना घटित हुए।

रवीना टंडन Raveena Tandon पर मारपीट के लगे आरोप

ये घटना शनिवार की रात मुंबई के बांद्रा उपनगर की है। रवीना टंडन के ड्राइवर पर आरोप है कि, रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर उसने एक परिवार के तीन लोगों पर पहले कार चढ़ा दी। जब इस परिवार ने विरोध किया तो ड्राइवर ने और अभिनेत्री ने परिवार की महिलाओं के साथ गाली गलौच के साथ मारपीट की है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस सफेद शर्ट में नजर आ रही हैं। कुछ लोग उनसे धक्का मुक्की कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों की आवाज आ रही है मारो-मारो। इस दौरान रवीना बोल रही है कि, उनकी गलती नहीं है। वीडियो में सुना जा सकता है कि, छूना मत।

Viral Video में एक्ट्रेस पर लगे गंभीर आरोप

इस वीडियो के अंत में मोहम्मद नाम का शख्स इस घटना की जानकारी देते हुए बता रहा है कि, वो कि वो बांद्रा से अपने परिवार संग आ रहा है। इस दौरान रवीना के ड्राइवर ने मेरी मां के ऊपर गाड़ी चढ़ाई। रोकने पर पहले ड्राइवर ने मारा फिर रवीना टंडन ने मारा है। पीड़ित ये बता रहा है कि, उनके परिवार के कई सारे लोग इस घटना में घायल हुए हैं। पीड़ित ने ये आरोप भी लगाया है कि, उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।इस घटना के वीडियो को Mohsin shaikh नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। जो कि, अब तेजी से वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now