---Advertisement---

Animal Viral Video: गुस्से में गाड़ियों को हवा में उछालते हाथी को देख यूजर्स बोले- ‘बाहुबली को बुलाओ’

Viral Video: आज से पहले आपने गुस्से में लाल हाथी को तांडव काटते हुए तो बहुत देखा होगा। लेकिन हम दावे से कह सकते हैं कि, ऐसा Animal Viral Video शायद ही कभी देखा हो। क्योंकि इस वीडियो में हाथी का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। वो गुस्से में इतना ज्यादा लाल है ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 12, 2024 5:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने गुस्से में लाल हाथी को तांडव काटते हुए तो बहुत देखा होगा। लेकिन हम दावे से कह सकते हैं कि, ऐसा Animal Viral Video शायद ही कभी देखा हो। क्योंकि इस वीडियो में हाथी का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। वो गुस्से में इतना ज्यादा लाल है कि, उसके सामने जो भी आ रहा उसे अपनी सूंड से उठा-उठाकर पटक रहा है। इस वीडियो ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। यही वजह है कि, ये इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

तांडव काटते हाथी का Viral Video

monuz____cr7 नाम के इंस्टाग्राम पेज से डाले गए इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि, एक हाथी उसके मालिक के द्वारा काफी सजाया हुआ है। लेकिन पता नहीं वो किस बात पर नाराज है ।वो गुस्से में आकर रास्त में खड़ी गाड़ियों को हवा में उछालते हुए पटक रहा है। इस दौरान उसके ऊपर दो लोग बैठे हुए हैं। जो इस हाथी के गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो नहीं कर पा रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, हाथी की सूंड में एक ऑटो रिक्शा आ जाता है वो बुरी तरह से उसे तोड़ देता है। वो इस ऑटो को हवा में ऐसे उछाल रहा है मानों जैसे वो कोई खिलौना हो। वहां पर काफी भीड़ भी मौजूद है ।जो कि, इस हाथी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हाथी इतने ज्यादा गुस्से में है कि, वो बुरी तरह से तोड़फोड़ मजा रहा है।

यूजर्स की आ रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

इस दौरान इस वीडियो को किसी ने कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया और इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इस वीडियो को 4 दिन पहले इंस्टागाम पर डाला गया है। जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। वहीं, लोगो के कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग इस हाथी को सुपर हाथी बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे है कि, ‘बाहुबली को बुलाओ’। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026