---Advertisement---

Viral Video: लग्जरी वंदे भारत में बेतहाशा भीड़ को देख यूजर्स सपा- RJD को क्यों कर रहे ट्रोल? आप भी देखें

Viral Video: लग्जरी वंदे भारत एक्सप्रेस की भीड़ ने लोगों को किया हैरान।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 11, 2024 5:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में वैसे तो कई सारी ट्रेने हैं लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) अपनी लग्जरी सुविधाओं और टिकट के लिए जानी जाती है।कम समय में सुरक्षित जल्दी अच्छी सुविधाओं के साथ गंतव्य तक पहुंचाना वाली ये एक अच्छी ट्रेन हैं। यही वजह है कि, ये जब से लॉन्च हुई है तभी से काफी सुर्खियों में बनी हुई है। एक बार फिर से इंटरनेट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस ट्रेन में बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेन का ये हाल देखकर लोग वंदे भारत ट्रेन को बढ़ाने की मांग तो कर ही रहे हैं, इसके साथ ही सपा और लालू की RJD सहित राकेश टिकैत को भी ट्रोल कर रहे हैं। ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में दिखी भयंकर भीड़

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से 11 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। इसके साथ ही वीडियो की जानकारी देते हुए एक कैप्शन भी लिखा गया है जिसमें लिखा है कि, लखनऊ में वंदे भारत ट्रेन पर बिना टिकट यात्रियों का कब्जा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वंदे भारत ट्रेन में काफी भीड़ है। अधिकतर लोग खड़े हुए हैं। इन लोगों में महिलाओं से लेकर बच्चे-लड़के और आदमी दिख रहे हैं। इस दौरान ट्रेन में काफी भीड़ दिख रही है।

Viral Video देख लोग ले रहे राजनैतिक दलों के मजे

भीड़ में कुछ लोग हरी टोपी पहने हुए भी दिख रहे हैं। जिन्हें देखकर लोग कमेंट करते हुए इन लोगों को राजनैतिक दल समाजवादी पार्टी SP और राष्ट्रीय जनता दल RJD से जुड़ा हुआ देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इन्हें राकेश टिकैत के समर्थक बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स बिना टिकट के ट्रेन में बैठे इन लोगों पर काफी गुस्सा निकालते हुए बोल रहे हैं कि, ये ठीक नहीं है अधिकारियों को इन्हें रोकना चाहिए था। इस वायरल वीडियो पर अब तक 92 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। ये वीडियो इस तरह लगातार वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोग काफी मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026