---Advertisement---

Viral Video: वंदे भारत की छत से टपकते पानी को देख यूजर्स बोले- “नहाने का शावर मिल गया”

Viral Video: बारिश में वंदे भारत ट्रेन से टपकते पानी को देख लोग काफी मजे ले रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 2, 2024 4:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की लगजरी ट्रेन की जब भी बात होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम वंदे भारत का आता है। ये ट्रेन अपनी तेज स्पीड और वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस डिब्‍बों और ऑटोमैटिक दरवाजों के लिए जानी जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से वंदे भारत खबरों में बनी हुई है। कभी इस ट्रेन की भीड़ वायरल हो जाती है तो कभी बारिश से टपकता हुआ पानी। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वंदे भारत की छत से काफी तेजी से पानी बह रहा है। पानी जिस स्पीड से गिर रहा है वो लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

वंदे भारत की छत से टपकते पानी का वीडियो वायरल

इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स अकाउंट पर डाला गया है। इस वीडियों में कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि, “भारत की टॉप मोस्ट पैसेंजर ट्रेनों में एक वंदेभारत देखिए. छत से पानी टपक रहा है. दिल्ली-वाराणसी ट्रैक है और ट्रेन नंबर है 22416।” इस वीडियो में छत के ऊपर से काफी पानी गिर रहा है। जिसकी वजह से सामान भीग रहा है। इस वीडियो को शायद किसी महिला के द्वारा रिकॉर्ड किया है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स अब चुटकी ले रहे हैं और बोल रहे हैं कि, नहाने के लिए शावर मिल गया है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि, इस पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इसके साथ ही कुछ लोग अफसरशाही पर आरोप लगा रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 2 जिलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं लोगों की काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026