---Advertisement---

Viral Video: ‘मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान’ गाने पर खूब नाची Seema Haider, लाल साड़ी में घूंघट डालकर लगाए देसी ठुमके

Seema Haider: सीमा हैदर एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और वजह है उनका वीडियो जिसमें वह हिंदुस्तान के लिए प्यार का इजहार करती हुई नजर आई। लाल साड़ी में घूंघट डालकर वह जिस तरह अपनी अदाएं दिखा रही हैं उसे देखने के बाद किसी के भी दिल का धड़कना तो लाजमी है। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सीमा हैदर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2023 5:30 अपराह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने पति को छोड़ प्यार के लिए चार बच्चों के साथ भारत आने वाली सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। सचिन मीना के लिए 7 सरहदों को पार कर सीमा भारत आ गई लेकिन विवादों में रही। गैर कानूनी तरीके से भारत में एंट्री लेने वाली सीमा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनकी जांच जारी है। हालांकि यह सच है कि विवादों के बावजूद सीमा हैदर सोशल मीडिया पर लगातार लाइमलाइट में है। कभी उन्हें राजनीति में एंट्री के लिए ऑफर मिल रहे हैं तो कभी उन्हें फिल्मों से भी ऑफर मिल रहे हैं। लोगों को इंप्रेस करने के लिए यह पाकिस्तानी भाभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में वह एक बार फिर ‘मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान’ गाने पर तहलका मचा रही हैं।

लाल साड़ी में अदाएं देख चौंके लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं की सीमा हैदर लाल साड़ी में नजर आ रही है। इस दौरान वह घूंघट डालकर धमाकेदार डांस करती हुई दिखाई दी और उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे वह इस डांस में खो चुकी हैं। उन्हें किसी की फिक्र नहीं है। वह अपने झन्नाटेदार ठुमके से लोगों को दीवाना बनाती हुई नजर आई। इसे देखने के बाद फैंस एक बार फिर सीमा भाभी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जलवा दिखाती हैं सीमा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीना ने इसे इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर किया है। इस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं। इस वीडियो में लाल साड़ी में घूंघट डालकर सीमा जिस तरह अपना देसी अंदाज दिखा रही है उसे देख लोग दीवाने हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीना लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और लोग उनके बारे में हर एक चीज जानने के लिए बेताब हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए सीमा फैंस को खूब इंप्रेस करती है इस वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026