---Advertisement---

Viral Video: लानत! बेबस बाप ने भरी पंचायत में बेटी के पैरों में पगड़ी रखकर मांगी इज्जत की भीख! लेकिन पत्थर दिल औलाद प्रेमी संग हुई फरार , रुला देगा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पिता भरी पंचायत में बेटी से इज्जत की भीख मांग रहा है। लेकिन वो नहीं मान रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 9, 2025 1:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: किसी भी बाप के लिए उसकी इज्जत और पगड़ी से बढ़कर कुछ नहीं होता है। लेकिन क्या हो जब बड़े ही अरमानों से पली बेटी ही भरी पंचायत में पिता की इज्जत और बेबसी की धज्जियां उड़ाते हुए निकल जाए। Social Media पर एक ऐसी ही पत्थर दिल बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़की भरी पंचायत में अपने पिता की इज्जत को तार-तार कर रही है। जिस तरह से पुलिस का सहारा लेकर वो प्रेमी संग टशन दिखा रहा है , उसे देखने वालों को काफी गुस्सा आ रहा है।

पिता की पगड़ी की लड़की ने उड़ाई धज्जियां

इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे @MR.Khan नाम के एक्स हैंडल पर 7 जून को अपलोड किया गया था।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘बाप ने बेटी के पैरों में पगड़ी डाल दी मगर वो बेहया ।फिर भी प्रेमी के साथ चली गई,बेशर्म लोग हंस रहे हैं,लानत है ऐसे लोगों पर और ऐसी बेटी पर,बेचारा बाप और पूरा परिवार तो ज़िंदा ही मर गया।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की अपने प्रेमी और पुलिसवाले के साथ खड़ी है। इस दौरान बेबस बाप अपनी पगड़ी उतारते हुए बेटी को रोकने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बेटी इतने घमंड में है कि, उसे ना तो अपने पिता के आंसू दिख रहे हैं और ना ही उसकी इज्जत। लड़की भरी पंचायत में अपने बाप की पगड़ी को उतरवाकर वहां से चली जाती है।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। एक यूजर लिखता है, “आज़ ऐसी लड़कियों को मां पिता भाई बहन किसी की भी फ़िक्र नहीं है, बस उनको तो अपने आशिक से मतलब है जब आशिक लात मारता है तब उसी मां पिता के पास आतीं हैं फिर रोती है पापा अगर मेने आपकी बात मान ली होती तो आज़ ऐ दिन नहीं देखना पड़ता”। दूसरा लिखता है, मार डाला मां बाप को। तीसरा लिखता है, बाद में पछताएगी देखना जरूर। इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026