---Advertisement---

Viral Video: बेशर्म ओटोवाला! राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने लड़की को जड़ा थप्पड़, सरेआम खामोशी से गुंडागर्दी देखते रहे लोग

Viral Video: ओटो ड्राइवर ने लड़की के साथ की खुलेआम बदतमीजी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 5, 2024 3:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बैंगलोर में एक ओटो ड्राइवर ने महिला सवारी के साथ काफी बदतमाजी की है। राइड कैंसिल करने पर ओटो ड्राइवर को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि, उसने लड़की को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का Video बना रही लड़की ओटो चालक पर मारपीट करने का आरोप लगा रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के वायरल होते ही इस ओटो ड्राइवर के व्यवहार पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

ओटो चालक ने महिला के साथ की बदतमीजी

इस Viral Video को Niti नाम की एक्स यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ-साथ जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा कि, “कल एक साधारण सवारी रद्द होने के बाद बैंगलोर में ऑटो चालक द्वारा मुझे गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और मेरे साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट करने के बावजूद, आपकी ग्राहक सहायता अनुत्तरदायी रही है। तत्काल कार्रवाई की जरूरत है!” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से ओटो ड्राइवर लड़की पर चीख रहा है और उसे पुलिस थाने चलने के लिए बोल रहा है। इस दौरान लड़की लगातार बोल रही है कि, आप लोग भी तो राइड कैंसिल करते हो। इस पर ड्राइवर का कहना है कि, CNG फूंकती है। ये ओटो वाला लड़की के साथ जब बदतमीजी कर रहा होता है तब, वहां पर दूसरा ओटो वाला भी होता है और अन्य लोग भी हैं लेकिन वह इसे नहीं रोक रहे है।

Viral Video में दिखी गुंडागर्दी

इस घटना के वीडियो को 4 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोग कमेंट करते हुए ओटो चालक के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ ही इस पर एक्शन करने के लिए आवाज भी उठा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026