---Advertisement---

Viral Video: पीलीभीत में बारिश के बीच उफान पर शारदा नदी, मार्ग कटने के साथ बह गई रेलवे की पुलिया; देखें भयावह वीडियो

Viral Video: उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसी क्रम में अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 8, 2024 2:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसी क्रम में अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। यूपी के पीलीभीत में भी कुछ यही आलम है जहां भारी बारिश के कारण शारदा नदी उफान पर है।

शारदा नदी के उफान पर होने के कारण पानी का बहाव इतना तेज है कि देखते ही देखते माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कटान हो गया और कई गांवों से संपर्क टूट गया। इसके अलावा तेज बहाव के कारण ही पीलीभीत में रेलवे ट्रैक के नीचे से पुलिया बह गई जिससे रेल संचालन प्रभावित हुआ है। इस प्रकरण का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसको लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

रेलवे ट्रैक के नीचे से बह गई पुलिया

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। दरअसल पीलीभीत में देवहा व बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते शारदा नदी उफान पर है और जिले में निचले इलाके बाढ़ की जद में आ गए हैं। इसी बीच पीलीभीत से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पानी के तेज बहाव के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे से पुलिया बह गई है।

जानकारी के मुताबिक ये प्रसंग पीलीभीत के बांग्ला गांव के पश्चिम में खंभा संख्या 241 और 243 के बीच का है। रेलवे ट्रैक के नीचि से पुलिया बह जाने के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर टूटे पुल के ऊपर से निकल रहे हैं। इस प्रकरण का वीडियो सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से पोस्ट किया गया है जिसे अब तक 1.4 लाख लोग देख चुके हैं।

पानी के तेज बहाव से कटे मार्ग

यूपी के पीलीभीत में भारी बारिश व देवहा के साथ बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण शारदा नदीं उफान पर है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के मुताबिक शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने व पानी के तेज बहाव के कारण माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग कट गया है जिससे कई गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से नगरिया खुर्द कलां, नलडेंगा, कंजिया सिंहपुर, बंझरबोज, बूंदीभूड़, महाराजपुर, गभिया सहराई, रमनगरा आदि गांव शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि दशकों बाद पीलीभीत में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण आम जन-जीवन अस्य-व्यस्त हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026