---Advertisement---

Viral Video: क्या MP में हो रही ‘मामा’ की अनदेखी? पूर्व CM के इस दावे से जुड़ा वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप

Viral Video: उत्तर भारत के प्रमुख सियासी राज्यों में से एक मध्य प्रदेश की सियासत का जिक्र जब भी होता है तो औचक सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मामा) का नाम सामने आ ही जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 9, 2024 2:08 अपराह्न | Updated: जनवरी 9, 2024 4:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर भारत के प्रमुख सियासी राज्यों में से एक मध्य प्रदेश की सियासत का जिक्र जब भी होता है तो औचक सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मामा) का नाम सामने आ ही जाता है। दावा किया जाता है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की जीत में उनका योगदान भी भरपूर रहा है। हालाकि पार्टी हाईकमान की ओर से उनकी बजाय मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। अब इस पूरे प्रकरण के बाद शिवराज सिंह चौहान के एक संबोधन का कुछ हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि “अगर आप सीएम न रहो तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होती है, जैसे गधे के सिर से सींग।” पूर्व सीएम के इस कथन को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं और सियासी टिप्पणीकार इसको एमपी में मामा की अनदेखी से जोड़कर देख रहे हैं।

क्या MP में हो रही मामा की अनदेखी?

शिवराज सिंह चौहान द्वारा होर्डिंग से फोटो गायब होने का जिक्र करने के बाद से सूबे का सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। सियासी टिप्णीकारों का दावा है कि लगभग दो दशकों तक एमपी (MP) की कमान संभालने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह की अब अनदेखी हो रही है जिसको लेकर उन्होंने अपनी बात कही है। हालाकि स्वयं शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह के किसी भी दावे को लेकर कहा है कि वो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और अंतिम समय तक पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

“होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होती है, जैसे गधे के सिर से सींग”

सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के संबोधन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बीते दिन शिवराज सिंह अपने विधानसक्षा क्षेत्र बुधनी में थे जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि “अगर हम दूसरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दें तो जीवन आनंद से भर जाता है और काम करने में खूब मजा भी आता है।” इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि “उन्हें अभी मिनट भर का फुर्सत नहीं है और वो राजनीति से हटकर भी लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

पूर्व सीएम चौहान ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि “राजनीति में बहुत अच्छे कार्यकर्ता व समर्पित कार्यकर्ता, सेवा करने वाले लोग, मोदी जी जैसे नेता हैं, जो देश के लिए जीते हैं। वहीं कई ऐसे भी लोग हैं समय पर रंग देखते हैं और मुख्यमंत्री हो तो चरण कमल के समान हैं और मुख्यमंत्री न रहो तो होर्डिंग से फोटो भी गायब हो जाती है। फोटो ऐसे गायब होती है जैसे गधे के सिर से सींग।” शिवराज सिंह चौहान के इस कथन से जुड़ा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026