---Advertisement---

Viral Video: ‘हरे राम-हरे कृष्णा’ कीर्तन पर जमकर झूमे सिंगर A.R.Rahman, अब खूब वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: मशहूर सिंगर एआर रहमान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो 'हरे राम-हरे कृष्णा' कीर्तन पर झूमते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उनके दुबई स्थित आवास का है जहां सिंगर द्वारा कृष्ण कीर्तन का आयोजन किया गया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 9, 2023 5:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मशहूर सिंगर एआर रहमान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ‘हरे राम-हरे कृष्णा’ कीर्तन पर झूमते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उनके दुबई स्थित आवास का है जहां सिंगर द्वारा कृष्ण कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस दौरान उनके साथ कीर्तन भजन करने वाली गायकों की पूरी टोली नजर आ रही है। इस कीर्तन से जुड़ा वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर एआर रहमान अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के साथ कीर्तन गुनगुनाते भी नजर आ रहे हैं। सिंगर के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और इसको लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही हैं।

वायरल हुआ वीडियो

सिंगर एआर रहमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कृष्णा कीर्तन में गुनगुनाते व वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सिंगर के दुबई स्थित आवास का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को ‘देसी मोजिटो’ नामक हैंडल द्वारा अपलोड किया गया है जिस पर 6 लाख से ज्यादा का व्यू आ चुका है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।

लोग जमकर दे रहे प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर ‘हरे राम-हरे कृष्णा’ कीर्तन का एक वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। कई ऐसे भी यूजर्स हैं जो एआर रहमान के इस पहल की तारीफ कर रहे हैं तो कई ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स उनके हाथ में कलावा पहनने को लेकर भी कई तरह की बातें कह रहे हैं। हालाकि इन सबसे हटकर सिंगर एआर रहमान की इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कई यूजर्स ने ये भी दावा किया कि वो अपनी धून में मस्त हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026