Viral Video: उफ्फ ये बेबसी! औरैया में बहन के शव को पीठ से बांध बिफर पड़ा भाई, अस्पताल का दर्दनाक वीडियो वायरल

viral video

viral video

Viral Video: यूपी के औरैया जिले से दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भाई अपनी बहन की लाश को अपनी पीठ से बांध कर बाइक से ले जा रहा है। वीडियो इतना हृदयविदारक है कि इसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। बता दें कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नवीन बस्ती की रहने वाली प्रताप सिंह की बेटी नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इस दौरान उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। स्थिति को देखते हुए परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया।

शव को पीठ पर बांध ले गया युवक

औरैया जिले में बिधूना सरकारी अस्पताल के बाहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी बहन के शव को पीठ पर बांध कर बाइक से ले जा रहा है। इस दौरान बाइक की सीट पर एक और युवती बैठी है जिसनें शव को पकड़ रखा है। शव को ले जाते वक्त युवक जोरों से बिफर पड़ता है जिसे देखकर आस-पास के लोग भी रोते नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1722166264787775842

औरैया जिले से आए इस वीडियो के बारे में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मृतक युवती बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नवीन बस्ती की रहने वाली है। युवती नहाने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान रॉड में इलेक्ट्रिक करंट उतरने के कारण उसे जोर का झटका लगा और उसकी मौत हो गई।

उपमुख्यमंत्री ने लिया मामले का संज्ञान

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। उपमुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी है कि मामले का संज्ञान लेते हुए “CHC, अधीक्षक व उक्त प्रकरण से संबंधित डॉक्टरों को भविष्य के लिए एक-एक प्रतिकूल प्रवष्टि देकर तत्काल वहाँ से हटाये जाने के आदेश सीएमओ औरैया को दिये गए हैं।” इसके अलावा “सभी CHC, PHC को मरीजों के लिए एंबुलेंस सुविधा की सुनिश्चितता करने हेतु आदेश निर्गत किये जाने के भी आदेश दिये गए हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version