---Advertisement---

Viral Video: जिम में पसीना बहाते दादाजी को देख जवानों का हिला सिर, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें 85 साल के एक दादाजी जिम में अपना अलग ही करतब दिखाते हुए नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और जमकर मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दादाजी को जिम करते हुए देखना किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 15, 2023 9:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में कब कौन वायरल हो जाए किसी को खबर नहीं है। कभी-कभी लोग जानबूझकर कुछ ऐसा करते हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाते हैं तो कभी-कभी किसी को पॉपुलर करने में दूसरे का हाथ होता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें 85 साल के दादाजी कुछ ऐसी हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं और इसे देखने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाएंगे।

दादाजी की एनर्जी देख लोग हैरान

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक जिम में दादा जी का जिम को लेकर क्रेज अलग लेवल पर देखने को मिल रहा है। वह जिम में खतरनाक कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं और उनका बॉडी बिल्डिंग का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। इस वीडियो में दादाजी लगन से एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए क्रेजी जिम लवर इंस्टाग्राम चैनल ने कैप्शन में लिखा, “क्रेज़ी जिम लवर 85 साल के दादाजी।”

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

इस गाने के बैकग्राउंड में ठुकरा के मेरा प्यार गाना बज रहा है वही वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “दादाजी को कौन धोखा दे गई।” एक और यूजर ने कहा, “दादा जी इस उम्र में कौन धोखा दे गई आपको।” एक और यूजर ने कहा, “उनकी फिटनेस वाकई चौंकाने वाली है” तो दूसरे ने कहा यह प्रेरणादायक है। वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Leave a Comment