---Advertisement---

Viral Video: अमीर बाप की बिगड़ी औलाद ने रील बनाने के चक्कर में हादसे को दी दावत, पेट्रोल पंप पर जमकर बहाया डीजल

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में एक लड़के ने पानी की तरह पेट्रोल गिराया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2024 11:39 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इन दिनों लोगों पर रील बनाने का भूत कुछ इस तरह से सवार हो चुका है कि, वो ना तो सजा की चिंता करते हैं और ना ही अपनी जिंदगी की। इंटरनेट पर एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक लड़का रील्स पर कुछ लाइक पाने के लिए पानी की तरह डीजल बहा रहा है। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस घटना का वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है।

अमीरजादे ने रील बनाने के चक्कर में लोगों की जान मुसीबत में डाली

इस वीडियो को निशान्त शर्मा (भारद्वाज) नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि,” रील बनाने के लिए रईसजादे की हरकतों को देखिए…बर्बाद किया डीजल हो सकता था बड़ा हादसा, वायरल वीडियो में @PoliceRajasthan को संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” इस वीडियो में एक लड़का काफी टशन के मूड में है और पेट्रोल पंप पर बिना किसी की परवाह किए डीजल गिराते हुए रील बना रहा है। हैरानी की बात ये है कि, पेट्रोल पंप के कर्मचारी ये सबकुछ करने भी दे रहे हैं। ये घटना राजस्थान के अजमेर शहर की बतायी जा रही है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

बताया जा रहा है कि, इस वीडियो को वायरल होने के बाद युवक और पेट्रोल पंप कर्मचारी पर एक्शन लिया गया है। इस वीडियो में लड़का जिस तरह से डीजल गिरा रहा है , उससे वहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। बेहरहाल आफत टल गई लेकिन इस रील के वायरल होने के बाद इस लड़के पर एक्शन ले लिया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है वो इस लड़के की पिटाई के लिए बोल रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026