---Advertisement---

Viral Video: छात्रा से छेड़खानी करना मनचलों को पड़ा भारी! बीच बाजार पहुंचकर लगा दी जोरदार चमाट; यूर्स बोले- ‘ब्रेव गर्ल’

Viral Video: उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जिला इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। इसकी खास वजह है एक वीडियो का वायरल होना जिसमें एक छात्रा बीच बाजार साइकिल से उतरकर मनचले को जोरदार चमाट जड़ती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 8, 2024 2:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जिला इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। इसकी खास वजह है एक वीडियो का वायरल होना जिसमें एक छात्रा बीच बाजार साइकिल से उतरकर मनचले को जोरदार चमाट जड़ती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया और देखते ही देखते मनचले पर टूट पड़ी।

छेड़खानी के आरोप में हुई मनचले की पिटाई से जुड़े पूरे प्रकरण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स छात्रा द्वारा दिखाए गए हिम्मत की भरपूर सराहना कर रहे हैं। ऐसे में आइए हम भी आपको इस वायरल वीडियो (Viral Video) से जुड़े प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मनचलों की कुटाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक एक छात्रा छेड़खानी से तंग आकर बीच सड़क पर ही मनचले की कुटाई करते देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो से जुड़ा ये प्रकरण बुलन्दशहर में स्थित खानपुर इलाके का है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा साइकिल से आती है और अपना बैग साइकिल पर रख कर दुकान की ओर बढ़ती है। इसके बाद दुकान पर खड़े मनचले को लगातार कई चमाट जड़ देती है। हालाकि स्थानिय लोगों के बीच-बचाव करने के बाद छात्रा पुन: अपने घर को लौटती देखी जा सकती है। बता दें कि इस वीडियो को ‘घर के कलेश’ नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किया गया है।

यूजर्स बोले- ‘ब्रेव गर्ल’

सोशल मीडिया पर छात्रा द्वारा मनचले की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग छात्रा के हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। गोविंद नामक एक्स हैंडल यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छात्रा को ‘ब्रेव गर्ल’ की उपाधि भी दे दी। हालाकि कई लोग इस मामले में पुलिस कार्रवाई की बात कर रहे हैं और छात्रा को कानून हाथ में न लेने की सलाह भी दे रहे हैं।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में स्थित खानपुर इलाके से छेड़खानी के बाद छात्रा द्वारा मनचले की पिटाई करने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है।

बुलन्दशहर पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस संबंध में थाना खानपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। छेड़खानी करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026