---Advertisement---

Viral Video: गले में सांप लपेटकर लहरें पकड़ने के लिए किया स्टंट, देखने वालों के खुले रह गए मुंह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सांप को गले में लपेटकर समुद्र की लहरों को पकड़ने की कोशिश में जुटा है। पब्लिकली इस तरह सांप के साथ खेलने पर सरकार एक्शन मोड में आ गई और उस पर जुर्माना लगा दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2023 1:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पालतू जानवरों से प्यार तो आपने देखा होगा लेकिन कभी सांप के साथ प्यार और इस कदर दीवानगी देखी है कि कोई शख्स सांप के साथ घूमने निकल जाता है। कुछ अलग और अतरंगी करने की चाहत में लोग ऐसा कर जाते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में होता है। इस लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद शायद आप भी यही सोचने लगेंगे। ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स को समुद्र में सांप के साथ स्विमिंग करते हुए पकड़ा गया जिसके बाद वाइल्डलाइफ ऑफिसर्स ने शख्स पर जुर्माना लगाया है। पब्लिक प्लेस में इस तरह हरकत करने की वजह से उसे मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।

शख्स पर लगा इतने का जुर्माना

रिपोर्ट्स की माने तो इस तरह पब्लिक प्लेस में सांप को लाने की वजह से इस शख्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। दरअसल इस शख्स का नाम हिगोर फिउजा है और इसे सांप के साथ सर्फिंग करना काफी पसंद है। इस बार उसका शौक भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद उस पर 2000 ऑस्ट्रेलिया डॉलर का जुर्माना लगा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी काफी चर्चा में है और लोग इसके देखने के बाद हैरान हैं।

समुद्र में सांप के साथ एंजॉय कर रहा शख्स

मिली जानकारी के मुताबिक फिउजा के पास मोरेलिया ब्रेडली ब्रीड अजगर है जिसे वह काफी प्यार करता है। ऐसे में वह इसके साथ सर्फिंग करने के लिए निकला वहीं वह अजगर को प्यार से शीवा कहता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मानो हंगामा मच गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शख्स सांप के साथ समुद्र में एंजॉय कर रहा है। इस दौरान सांप के साथ लहरों को पकड़ने की कोशिश में जुटे इस शख्स को भी समुद्र में स्टंट करते हुए देखा गया। इसे देख शायद आपकी भी बोलती बंद हो जाएगी। फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है लेकिन सांप को इस तरह सर्फिंग करवाने की वजह से इस शख्स पर सरकार ने जुर्माना लगाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026