---Advertisement---

Viral Video: सिलेंडर पर बैठकर, हाथ छोड़कर बाइक चलाते ताऊ को देख स्टंटबाज जवानों के उड़े होश, यूजर बोला ‘Old is Gold’

Viral Video: स्टंटबाज ताऊ को देख जवान लड़के को उड़े हो। इंस्टाग्राम पर एक बूढ़े ताऊ का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग सन्न हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 11, 2024 10:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सड़कों पर आपने आज से पहले जवान लड़कों को तो खूब स्टंट करते हुए देखा होगा, आज एक बूढ़े ताऊ को भी देख लीजिए। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को जो भी देख रहा है वह सन्न है। चलती हुई बाइक पर सिलेंडर पर बैठे ताऊ ने जिस तरह से हाथ छोड़कर बाइक चलाई उसे देखकर जवान लड़कों की भी सांस अटक गई। बूढ़ापे में कोई इंसान ऐसा भी कर सकता है, इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा।

बूढ़ापे में सिलेंडर पर बैठे ताऊ के स्टंट ने जवानों के उड़ाए होश

ताऊ के इस हैरतअंगेज स्टंट के वायरल वीडियो को fact_by_pratham नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

इस वीडियो में एक बूढ़ा आदमी सफेद रंग की पगड़ी और कुर्ता पायजामा पहनकर बाइक पर बैठा हुआ है। इस दौरान बूढ़े ताऊ की बड़ी-बड़ी मूंछें भी देखी जा सकती हैं। ताऊ चलते हुए रोड पर बाइक से स्टंट करने लग जाते हैं। वह मोटरसाइकिल पर रखे सिलेंडर के ऊपर चढ़कर बैठ जाते हैं और दोनों हाथों को छोड़कर बाइक चलाना शुरु कर देते। ताऊ ने बाइक के हैंडल को अपनी टांगों से संभाला हुआ है। इस दौरान जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा करा सकती है। लेकिन स्टंटबाज ताऊ को अपने ऊपर पूरा यकीन है। ये वीडियो कब और कहां की है, फिलहाल इसकी जानकारी उपलब्ध तो नहीं है लेकिन ये वीडियो काफी प्रभावित कर रही हैं।

Viral Video देख ताऊ की तारीफ कर रहे यूजर्स

ताऊ के इस स्टंट से भरे वीडियो को इस्टाग्राम अकाउंट पर 6 दिन पहले ही डाला गया है। इस वीडियो को 2 लाख 54 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रियाएं देते हुए लिखता है कि, मैदान खाली करो पुराने खिलाड़ी मैदान में फिर से आ रहे हैं। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, चाचा की सोई हुई जवानी वापस आ गई। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, चाचा ने सभी जवान लड़कों को जला दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026