---Advertisement---

Viral Video: उफ्फ ये क्रूरता! 350 रुपये के लिए चाकू से मारकर किशोर की हत्या, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महज 350 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 23, 2023 4:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महज 350 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। हत्या करने वाला युवक यहीं नहीं रुका बल्कि उसने हत्या करने के बाद बकायदा शव के पास डांस भी किया। हत्या की ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देख लोगों की रूह कांप जा रही है। जानकारी के अनुसार हत्या की ये वारदात राजधानी के वेलकम इलाके में हुई और मृतक की पहचान यूसुफ के रुप में हुई है।

क्रूरता की सारी हदें पार

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से ऐसा खौफनाक फुटेज सामने आया है जिसे देख लोगों की रूह कांप जा रही है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स रास्ते में ही किशोर को गिराकर उस पर चाकू से वार कर रहा है। खबरों की मानें तो ये लूट की वारदात है जहां सिर्फ 350 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। मृतक किशोर की पहचान जाफराबाद निवासी यूसुफ के रूप में हुई है। खबर है कि प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम करा कर शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

https://twitter.com/dass_ishi70560/status/1727615347459490160

कढ़ाई का काम करता था किशोर

दिल्ली में वेलकम इलाके के गली नंबर-18, ईदगाह रोड पर मंगलवार की रात एक किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खबरों की मानें तो किशोर अपने भाई की कपड़े के दुकान पर कढ़ाई का काम करता था। रात को घर लौटते वक्त उसे नशे में धुत आरोपी ने घेर लिया और 350 रुपये के लिए उस पर 50 बार से ज्यादा चाकू से वार किया। घटना का वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

प्रशासन का पक्ष

राजधानी के वेलकम इलाके में हुई इस हत्या का संज्ञान प्रशासन ने लिया है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि क्लिप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और इसमें आवश्यकता अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026