---Advertisement---

Viral Video: भयानक! कमरे में कैद सांड ने आदमी को गिरा-गिराकर मारा, वीडियो देख बैल की तारीफ क्यों कर रहे यूजर्स?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांड का वायरल वीडियो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। ये Bull एक कमरे में बंद है। शायद यही वजह है कि, उसे गुस्सा आ जाता है और वह आदमी पर हमला कर देता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 3, 2025 3:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर सांड के हमलों के वायरल वीडियो सामने आते रहते हैं। इन जानवरों से लोग बचने की सलाह भी देते हैं। लेकिन ये बहुत ही कम होता है जब कोई इन हमलों पर जानवर की ही तारीफ करे। ये बात आपको थोड़ी सी अजीब लग सकती है। लेकिन Instagram Reel का एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें एक सांड बंद कमरे में दिख रहा है। जैसे ही एक आदमी इस कमरे में दाखिल होता है वैसे, ही ये Bull Attack कर देता है। जिसमें आदमी चित हो जाता है। हैरानी की बात ये है कि, सांड के इस हमले पर लोग इस जानवर को कमेंट बॉक्स में सपॉर्ट कर रहे हैं।

सांड ने आदमी को बेरहमी से मारा

Bull Attack के इस वायरल वीडियो को preet88476 नाम के Instagram अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक आदमी कमरे में आता है और उसे देखते ही सांड खड़ा हो जाता है।

Watch Video

इसके बाद उठकर ये जानवर आदमी पर बुरी तरह से हमला कर देता है। इस दौरान आदमी खुद को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन इस गुस्सैल बैल की ताकत के सामने आदमी चित हो चुका है। ये सांड इस आदमी को घसीट-घसीटकर मार रहा है। वीडियो के अंत में आदमी किसी तरह से खुद को बचाकर वहां से निकलता है। ये घटना कब और कहां की है, फिलहाल इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो काफी खौफ में डाल देने वाली है।

Viral Video देख Bull Attack पर यूजर्स का रिएक्शन

सांड के हमले के इस वायरल वीडियो को preet88476 इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 79000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस सांड के समर्थन में यूजर्स के भर-भरकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “इंसान भी उसे मारने ही आया था, प्यार करने नहीं”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “सब समझते हैं जानवर कौन उनका बुरा कर रहा है”। तीसरा यूजर लिखता है , “हो सकता है कि, उस जानवर के साथ पहले बर्बरता की गई हो इसलिए बदला ले रहा हो”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026