DNP India Hindi

Viral Video: बोल्ड सीन देख कपल का बना मूड, फिर हुआ कुछ ऐसा पत्नी ने पति के उछलकर मारी जोर की लात, देखें वीडियो

Viral Video

Viral Video

Viral Video: पति और पत्नी का प्यार और तकरार लोगों को काफी पसंद आता है। यही वजह है कि, लोग इस पर काफी वीडियो बनाते हैं और व्यूज के साथ पैसा कमाते हैं। एक ऐसे ही इन्फ्लुएंसर हैं शिल्पा खतवानी और उनके पति साजिद शाहिद, ये कपल अकसर सोशल मीडिया पर काफी फनी वीडियो डालता रहता है, जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कपल का एक ऐसा ही प्यार और तकरार भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग बोल रहे है कि, वक्त बदल दिया जज्बात बदल दिए। इस वीडियो की शुरुआत तो रोमांस से होती है लेकिन इसका अंत लड़ाई और पिटाई से होता है।

कपल का मूड बनते-बनते कैसे हुआ खराब?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पति और पत्नी सोफे पर बैठकर एक रोमांटिक फिल्म देख रहे हैं, तभी एक रोमांटिक सीन आता है, जिसे देखकर दोनों के अरमान जाग जाते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे की तरफ बहुत ही प्यार से देखने लग जाते हैं, तभी अचानक प्यार-प्यार में ये दोनों आपस में टकरा जाते हैं। इसके बाद टकराते-टकराते ये लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि, ये प्यार भरा मूड लड़ाई में बदल जाता है। इस लड़ाई के बाद पति जैसे ही उठता है पत्नी तभी अचानक से पति को उछलकर तेज लात मार देती है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया है।

Viral Video हंस-हंसकर यूजर्स का बुरा हुआ हाल

इस मजेदार वीडियो को shilpakhatwani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 25 जून को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वही काफी सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, मूड खराब हो गया। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Exit mobile version