---Advertisement---

Viral Video: दुल्हन को देख दूल्हे को चढ़ा जोश , स्टेज पर ही करने लगा पीटी, देखें वीडियो

Viral Video: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं? कोई खाने और कपड़ों पर पानी की तरह पैसा बहाता है तो कुछ लोग डांस करके अपनी शादी परा जश्न मनाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये जश्न भारी पड़ जाता है। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है। ये ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 4, 2024 6:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं? कोई खाने और कपड़ों पर पानी की तरह पैसा बहाता है तो कुछ लोग डांस करके अपनी शादी परा जश्न मनाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये जश्न भारी पड़ जाता है। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है। ये Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एक दूल्हा अपनी शादी में डांस की जगह स्कूल में की जाने वाली पीटी कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि, वो ये सबकुछ करते हुए काफी खुश दिख रहा है।

दुल्हन के देख पीटी करने लगा दूल्हा Viral Video

Viral Video में आप देख सकते हैं कि, अपनी नई नवेली दुल्हन को देख दूल्हे को काफी जोश चढ़ जाता है , उसे समझ नहीं आता है कि, वो कैसे डांस करें। वो अपनी शादी में इतना ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहा कि, भूल गया है कि डांस करना है या फिर पीटी। वो डांस स्टेप्स की जगह पीटी करने लग जाता है। जिसे देख वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं और हंसते हुए दूल्हे की ताल से ताल मिलाने लग जाते हैं। इस दौरान दुल्हन भी अपने दूल्हे के इस प्यार से डांस पर फिदा हो जाती है। इस दौरान माहौल काफी अच्छा और खुशी भरा हो गया है।

वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सभी लोग काफी एंजोए कर रहे हैं। इस वीडियो को we2gether_school_of_dance नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वहीं कई सारे लोगों का बहुत ही अच्छा रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। यही वजह है कि, ये इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now